विकास बहल को लेकर ऋतिक रोशन का बड़ा बयान, कहा- मेरे लिए ऐसे किसी भी व्यक्ति के साथ काम करना असंभव है
सुपरस्टार ऋतिक रोशन जो इन दिनों इटली में वाईआरएफ की अगली शीर्षकहीन फ़िल्म की शूटिंग में व्यस्त है वो सुपर 30 के निर्देशक विकास बहल से जुड़ी यौन उत्पीड़न विवाद पर खुल कर बात करते हुए नज़र आये
सुपरस्टार ऋतिक रोशन जो इन दिनों इटली में वाईआरएफ की अगली शीर्षकहीन फ़िल्म की शूटिंग में व्यस्त है वो सुपर 30 के निर्देशक विकास बहल से जुड़ी यौन उत्पीड़न विवाद पर खुल कर बात करते हुए नज़र आये. हाल ही में इस विवाद ने तब तूल पकड़ लिया जब पीड़िता ने इस मामले से जुड़ी हर जानकारी पर खुलकर बात की. जब यह घटना घटी उस वक़्त ऋतिक रोशन इटली में अपनी अगली फिल्म के लिए शूटिंग कर रहे थे, इसके बावजूद अभिनेता ने इस मामले पर तुरंत अपना पक्ष रखा है.
अभिनेता ने सुपर 30 के निर्माता से जुड़े इन तथ्यों की जांच करने और आवश्यकता होने पर निर्देशक के खिलाफ कठोर स्टैंड लेने का अनुरोध किया है. उन्होंने यह भी साझा किया है कि जिन लोगों का शोषण किया गया है उन्हें अधिकार दिया जाना चाहिए और खुलकर आगे आ कर बात करनी चाहिए.
इस विषय पर बात करते हुए ऋतिक रोशन ने सोशल मीडिया पर लिखा,"मेरे लिए ऐसे किसी भी व्यक्ति के साथ काम करना असंभव है यदि वह इस तरह के गंभीर दुर्व्यवहार का दोषी है. मैं देश से दूर हूं और केवल छिटपुट जानकारी जनता हूं. मैंने सुपर 30 के निर्माता से स्पष्ट तथ्य इकठ्ठा करने और आवश्यकता होने पर कठोर स्टैंड लेने का अनुरोध किया है. यह मामला दबा देने वाला नहीं है. सभी सिद्ध अपराधियों को दंडित किया जाना चाहिए और सभी शोषित लोगों को अधिकार दिया जाना चाहिए और बोलने की ताकत दी जानी चाहिए."
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 09, 2018 10:07 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

