मनोरंजन

क्या सारे गिले शिकवे भुलाकर फिर से शादी करने जा रहे हैं ऋतिक और सुजैन ?

जब ऋतिक और सुजैन ने साल 2014 में अलग होने का फैसला किया था, तब यह खबर उनके फैन्स के लिए किसी शॉक से कम नहीं थी. इन दोनों की गिनती बॉलीवुड के सबसे क्यूट कपल्स में की जाती थी

क्या सारे गिले शिकवे भुलाकर फिर से शादी करने जा रहे हैं ऋतिक और सुजैन ?
ऋतिक रोशन और सुजैन (Photo Credits : Twitter)

जब ऋतिक और सुजैन ने साल 2014 में अलग होने का फैसला किया था, तब यह खबर उनके फैन्स के लिए किसी शॉक से कम नहीं थी. इन दोनों की गिनती बॉलीवुड के सबसे क्यूट कपल्स में की जाती थी. इन दिनों के तलाक ने सबको हैरानी में डाल दिया था लेकिन डाइवोर्स के बाद भी इन दिनों को कई दफा एक साथ स्पॉट किया जा चुका है. ऋतिक और सुजैन ने अपने रिश्ते में आई दरार का असर अपने बच्चों पर जरा भी नहीं पड़ने दिया. कभी ये दोनों अपने बेटों के साथ वैकेशन पर जाते थे तो कभी पूरे परिवार को मूवी थिएटर से बाहर निकलते हुए देखा जाता था.

अब इन दोनों से जुड़ी एक बड़ी खबर आ रही है. खबरों की माने तो ये दोनों फिर से शादी करने का विचार कर रहे हैं. टाइम्स ऑफ इंडिया की एक खबर के मुताबिक अपने बच्चों के लिए ऋतिक और सुजैन एक बार फिर से शादी के बंधन में बंधने का निर्णय ले सकते हैं और वे अभी इस बारे में सोच रहे हैं.

आपको बता दें कि इससे पहले भी कई बार इन दोनों के दोबारा शादी करने की खबरें सामने आ चुकी हैं पर अभी तक दोनों की तरफ से इस बारे में कुछ नहीं कहा गया है. वैसे अगर ये दोनों यह फैसला लेते हैं तो उनके परिवार के लिए इससे अच्छा और कुछ नहीं होगा. साथ ही फैन्स भी उनके इस निर्णय से काफी खुश होंगे.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 25, 2018 05:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).