टीवी

हॉट एक्ट्रेस निया शर्मा के साथ दिवाली पार्टी में हुआ ये हादसा, बाल-बाल बची जान

एक्ट्रेस निया शर्मा ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करते हुए बताया कि दिवाली के दौरान जरा सी लापरवाही कितनी घातक साबित हो सकती है. एक्ट्रेस ने बताया कि उनके लहंगे में आग गई थी लेकिन सही समय पर उसे बुझा दिया गया.

हॉट एक्ट्रेस निया शर्मा के साथ दिवाली पार्टी में हुआ ये हादसा, बाल-बाल बची जान
निया शर्मा का इंस्टा पोस्ट (Photo Credits: Instagram)

Nia Sharma Hot Pics:  दिवाली के मौके बॉलीवुड समेत टेलीविजन स्टार्स ने जमकर पार्टी की और इस त्योहार को मिल-जुलकर सेलिब्रेट किया. इस खास मौके पर जहां सभी लोग सेलिब्रेशन मूड में हैं वहीं टीवी एक्ट्रेस निया शर्मा (Nia Sharma) के साथ कुछ ऐसा हुआ जिसने उनके फैंस को चिंतित कर दिया है. निया ने बताया कि दिवाली पार्टी (Diwali Party) के दौरान पास जल रहे दिया के कारण उनके लहंगे में आग लग गई थी. लेकिन खुशनसीबी से वो बच गईं. निया के लिए ये किसी करिश्मे से कम नहीं है. ये भी पढ़े: OMG! टीवी एक्ट्रेस निया शर्मा ने रेहाना पंडित को किया Kiss, होली पार्टी का Video Viral

निया ने अपनी इंस्टा-स्टोरी पर अपने लहंगे की फोटो शेयर करते हुए कहा, "दिया की शक्ति. एक सेकंड में आग लग गई. मेरे कपड़े में बनी परतों ने मुझे बचा लिया या यूं कहें की कोई ऐसी शक्ति ही थी जो हमेशा हमारी रक्षा करती है."

निया शर्मा का इंस्टा पोस्ट (Photo Credits: Instagram)

निया द्वारा शेयर की गई फोटो में देखा गया कि उनका लहंगा बुरी तरह से जल गया है और इससे पता चलता है कि अगर ये आग उनकी त्वचा को छूती तो इससे उन्हें कितनी मुश्किल झेलनी पड़ती.

निया ने दिवाली के मौक पर इसी लहंगे में अपनी कुछ खूबसूरत फोटोज भी शेयर करते हुए अपने फैंस को दिवाली की शुभकामनाएं दी थी.

ये भी पढ़ें: टीवी की हॉट अदाकारा निया शर्मा ने ब्रा पहनकर किया पोज, सोशल मीडिया पर मची खलबली

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, निया अब जल्द ही 'नागिन 4' (Naagin 4) नजर आएंगी. इस शो के लिए कई एक्ट्रेसेस के नाम सामने आए लेकिन अब खबर है कि एकता कपूर (Ekta Kapoor) ने इस शो के लिए निया को फाइनल कर लिया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 29, 2019 02:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).