जस्टिन बीबर ने क्रिस ब्राउन का किया समर्थन, सोशल मीडिया पर यूजर्स ने किया ट्रोल
पॉप स्टार जस्टिन बीबर गायक क्रिस ब्राउन का समर्थन कर लोगों के निशाने पर आ गए हैं, जो (ब्राउन) इस समय पेरिस में एक महिला के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म के मामले में जांच के दायरे में हैं...
लॉस एंजेलिस: पॉप स्टार जस्टिन बीबर (Justin Bieber) गायक क्रिस ब्राउन (Chris Brown) का समर्थन कर लोगों के निशाने पर आ गए हैं, जो (ब्राउन) इस समय पेरिस में एक महिला के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म के मामले में जांच के दायरे में हैं. ब्राउन ने मंगलवार को डांस की प्रैक्टिस करते हुए अपनी एक वीडियो पोस्ट की और कैप्शन में लिखा, "हम काम कर रहे हैं."
ब्राउन के लंबे समय के दोस्त, बीबर ने क्लिप पर टिप्पणी की, "कोई भी आपको नहीं छू सकता है. आप सर्वकालिक महान हैं." उनके बयान से पता चलता है कि वह दुष्कर्म की पीड़िता से ज्यादा ब्राउन पर भरोसा करते हैं. ब्राउन के लिए बीबर के समर्थन ने उनके प्रशंसकों को भ्रमित कर दिया है.
.@justinbieber has surpassed 18 BILLION views across all official channels on YouTube. He is the most viewed artist in HISTORY. pic.twitter.com/ItbM6AoF3S
— Pop Crave (@PopCrave) May 7, 2018
यह भी पढ़ें: बलात्कार के आरोप की वजह से पेरिस में गिरफ्तार हुए क्रिस ब्राउन को मिली रिहाई
एक ने लिखा, "तथ्य यह है कि आप एक दुष्कर्मी का समर्थन कर रहे हैं. मैंने आपको आदर्श के रूप में देखा है और ईमानदारी से कहूं तो यह काफी निराशाजनक है. कृपया इस विषय पर खुद की जानकारी दुरुस्त करें." एक और ने पोस्ट किया, "जस्टिन, नहीं." एक इंस्टाग्राम यूजर ने 24 वर्षीय गायक को लताड़ते हुए कहा, "जस्टिन आपने चुप रहने के शानदार अवसर को खो दिया है."
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 24, 2019 04:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

