मनोरंजन

स्वीडिश अभिनेत्री बीबी एंडरसन का 83 साल की उम्र में निधन, 2009 में स्ट्रोक आने के बाद से अस्पताल में थी भर्ती

स्वीडिश अभिनेत्री बीबी एंडरसन (Bibi Andersson) का निधन हो गया है. वह 83 साल की थीं. अभिनेत्री का यहां रविवार को निधन हुआ. उन्होंने दिग्गज निर्देशक इंगमार बर्गमैन की 13 फिल्मों में अभिनय किया था...

स्वीडिश अभिनेत्री बीबी एंडरसन का 83 साल की उम्र में निधन, 2009 में स्ट्रोक आने के बाद से अस्पताल में थी भर्ती
स्वीडिश अभिनेत्री बीबी एंडरसन (Photo Credit- Getty)

स्टॉकहोम:  स्वीडिश अभिनेत्री बीबी एंडरसन (Bibi Andersson) का निधन हो गया है. वह 83 साल की थीं. अभिनेत्री का यहां रविवार को निधन हुआ. उन्होंने दिग्गज निर्देशक इंगमार बर्गमैन की 13 फिल्मों में अभिनय किया था. वेबसाइट 'वैराइटी डॉट कॉम' के मुताबिक, निर्देशक क्रिस्टिना ओलोफसन ने कई आउटलेट्स से अभिनेत्री के निधन की पुष्टि की. एंडरसन को 2009 में स्ट्रोक आया था और तब उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

एंडरसन ने 1966 में आई मिस्ट्री फिल्म 'पर्सोना' से पहचान बनाई. फिल्म में बेहतरीन अभिनय के लिए उन्होंने सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का गल्डबैग अवॉर्ड जीता था.

यह भी पढ़ें: हॉलीवुड एक्ट्रेस कैथरीन हेलमंड का 89 साल की उम्र में निधन, अल्जाइमर्स बीमारी से थीं पीड़ित

फिल्म 'द मिस्ट्रेस' के लिए उन्होंने बर्लिन फिल्म फेस्टिवल में 1963 में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का सिल्वर बेयर जीता था. उन्होंने 'द क्रेमलिन लेटर' और 'क्विंटेट' सहित 50 से अधिक फिल्मों में काम किया. उनके परिवार में पति गेब्रियल मोरा बेजा और एक बेटी है.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 15, 2019 12:55 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).