मनोरंजन

सेलेना गोमेज 1 घंटे के वर्कआउट के लिए चुकाती हैं 21,000 रूपये

गायिका-अभिनेत्री सेलेना गोमेज (Selena Gomez) फिटनेस के लिए लगभग 300 डॉलर प्रति घंटे खर्च करती हैं. वेबसाइट 'ईऑनलाइन डॉट कॉम' (E-online.com) के मुताबिक, एक सूत्र ने कहा कि उन्हें पिछले साल अपने स्वास्थ्य के साथ उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ा.

सेलेना गोमेज 1 घंटे के वर्कआउट के लिए चुकाती हैं 21,000 रूपये
गायिका-अभिनेत्री सेलेना गोमेज (Photo Credit-Instagram)

लॉस एंजेलिस: गायिका-अभिनेत्री सेलेना गोमेज (Selena Gomez) फिटनेस के लिए लगभग 300 डॉलर प्रति घंटे खर्च करती हैं. वेबसाइट 'ईऑनलाइन डॉट कॉम' (E-online.com) के मुताबिक, एक सूत्र ने कहा कि उन्हें पिछले साल अपने स्वास्थ्य के साथ उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ा. ल्यूपस (Lupus) और किडनी (Kidney) प्रत्यारोपण के लिए, चिंता और अवसाद से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए अस्पताल में भर्ती रहने के बाद 26 वर्षीया गायिका 'पिछले महीने' घर वापस आ गईं थीं.

सूत्र ने कहा, "सेलेना घर वापस आ गई हैं और अच्छा महसूस कर रही हैं." सूत्र ने कहा, "उन्होंने परिवार और दोस्तों के साथ वक्त बिताया और अपने सामान्य जीवन में लौट आईं. वह स्वस्थ हैं और अच्छा महसूस कर रही हैं."

यह भी पढ़ें:XXX वेबसाइट पर अब लीक हुई इस बड़ी अभिनेत्री की न्यूड तस्वीरें 

लॉस एंजिल्स (Los Angeles) में निजी सत्रों पर उन्होंने 300 डॉलर प्रति घंटे के हिसाब से खर्च किया है. हालांकि, नए ग्राहकों के लिए निजी सत्र अन्य प्रशिक्षकों के साथ 125 डॉलर प्रति घंटे पर उपलब्ध हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 02, 2019 03:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).