'डेडपूल 2' ने भारत में की शानदार शुरुआत, पहले वीकेंड में कमाए 30 करोड़
रयान रेनॉल्ड्स अभिनीत फिल्म 'डेडपूल 2' ने भारत में रिलीज के पहले सप्ताहांत में 33.4 करोड़ रुपये की कमाई की है.
नई दिल्ली: रयान रेनॉल्ड्स अभिनीत फिल्म 'डेडपूल 2' ने भारत में रिलीज के पहले सप्ताहांत में 33.4 करोड़ रुपये की कमाई की है. फिल्म निर्माताओं द्वारा जारी बयान के अनुसार, फिल्म ने रविवार को 11.5 करोड़ रुपये की कमाई की.
बयान के अनुसार, "डेडपूल 2 ने पहले सप्ताहांत में डेडपूल की कमाई का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. उम्मीद है कि यह फिल्म पहली फिल्म से दोगुनी से अधिक कमाई करेगी. फिल्म की सप्ताहांत की कमाई में इसके डब संस्करण का योगदान 49 फीसदी है जिसमें अकेले हिंदी संस्करण का योगदान 41 फीसदी का है."
फॉक्स स्टार इंडिया द्वारा यह फिल्म भारत में अंग्रेजी, हिंदी, तमिल और तेलुगू में रिलीज हुई है.
फिल्म के हिंदी संस्करण में अभिनेता रणवीर कपूर ने डेडपूल के किरदार को अपनी आवाज दी है.
संबंधित खबरें
Tateeree Row: 'ततीरी' विवाद के बीच रैपर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से मिली जान से मारने की धमकी, सुरक्षा बढ़ी
अरिजीत सिंह के बाद श्रेया घोषाल ने भी दिए प्लेबैक सिंगिंग से ब्रेक लेने के संकेत, कहा- 'मुझे भी विश्राम की जरूरत महसूस होती है'
मनोरंजन जगत में बड़ा विलय: द एपिक कंपनी ने लॉन्च किया 'EPIC Studio', Juggernaut Productions और MovieVerse Studio का हुआ एकीकरण
Is Sharvari Wagh Dating Vedang Raina: क्या वेदांग रैना को डेट कर रही हैं शरवरी वाघ, सनी कौशल से ब्रेकअप के बाद बढ़ीं नजदीकियां
\