'द बीट' के गायक रैंकिंग रॉजर का 56 वर्ष की उम्र में निधन, इन दो बड़ी बिमारियों से थे ग्रसित
म्यूजिक बैंड 'द बीट' (The Beat) के गायक रैंकिंग रॉजर (Ranking Roger) का 56 वर्ष की उम्र में निधन हो गया...
लंदन: म्यूजिक बैंड 'द बीट' (The Beat) के गायक रैंकिंग रॉजर (Ranking Roger) का 56 वर्ष की उम्र में निधन हो गया. गार्डियन डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक, बैंड की वेबसाइट पर जारी एक बयान में कहा गया कि रॉजर ने मंगलवार को अपने घर पर अंतिम सांस ली. उनका मूल नाम रॉजर चार्ली था. बयान में कहा गया कि रॉजर को पिछली गर्मियों में दौरा पड़ा था और हाल ही में उनके फेफड़े के कैंसर और दो ब्रेन ट्यूमर से ग्रस्त होने का पता चला था.
बयान में कहा गया, "वह लड़े, लड़े और लड़े, रॉजर एक योद्धा थे. दुख की बात है कि कुछ घंटों पहले रॉजर का अपने घर पर परिवार के सदस्यों के बीच निधन हो गया."
यह भी पढ़ें: हॉलीवुड एक्ट्रेस कैथरीन हेलमंड का 89 साल की उम्र में निधन, अल्जाइमर्स बीमारी से थीं पीड़ित
बयान के मुताबिक, "इस मुश्किल घड़ी में निरंतर समर्थन देने के लिए रॉजर का परिवार सभी का शुक्रिया अदा करना चाहता है." रॉजर ने 1978 में बमिर्ंघम में 'द बीट' की स्थापना की थी.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 27, 2019 02:19 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

