मनोरंजन

मशहूर कॉमिक राइटर स्टैन ली का 95 साल की उम्र में निधन, स्पाइडर मैन और हल्क जैसे किरदारों को किया था क्रिएट

कॉमिक राइटर स्टैन ली का सोमवार को 95 साल की उम्र में निधन हो गया. उन्होंने सोमवार तड़के लॉस एंजेलिस के एक प्राइवेट अस्पताल में अंतिम सांस ली है.

मशहूर कॉमिक राइटर स्टैन ली का 95 साल की उम्र में निधन, स्पाइडर मैन और हल्क जैसे किरदारों को किया था क्रिएट
स्टैन ली ( Photo Credits: Twitter)

कॉमिक राइटर स्टैन ली का सोमवार को 95 साल की उम्र में निधन हो गया. उन्होंने सोमवार तड़के लॉस एंजेलिस के एक प्राइवेट अस्पताल में अंतिम सांस ली. पिछले काफी समय से वह बीमार चल रहे थे. उन्हें कई तरह की बीमारियां थी. स्टैन ली की बेटी ने उनके पिता के देहांत की खबर को कन्फर्म किया और कहा कि वह अपने फैन्स से बेहद प्यार करते थे. 28 दिसंबर 1922 को न्यूयॉर्क में स्टैन ली का जन्म हुआ था. स्टैन ली ने आयरन मैन, ब्लैक पैंथर, थोर, स्पाइडर मैन, एक्स मैन और हल्क जैसे किरदारों को लिखा था.

स्टैन ली द्वारा लिखें गए किरदारों पर कई फिल्में भी बनी. सभी फिल्मों को ऑडियंस ने खूब पसंद किया और बॉक्स ऑफिस पर भी इन फिल्मों ने जमकर कमाई की. उन्होंने मार्वल की कई फिल्मों में कैमियो भी प्ले किए थे.

यह भी पढ़ें:-  IN PICS: कृष्णा राज कपूर के निधन से सदमे में कपूर परिवार, अंतिम विदाई देने पहुंचे बिग बी समेत ये सितारे

स्टैन ली के परिवार की ओर से एक बयान जारी किया गया है. बयान में लिखा गया है कि, "हम सब स्टैन ली के प्रशंसकों को धन्यवाद कहना चाहते हैं. स्टैन ली ने अपनी फील्ड में महारथ हासिल कर रखी थी. वह अपने फैन्स से उतना ही प्यार करते थे, जितना वे उनसे करते थे. साथ ही स्टैन ली अपने प्रशंसकों का सम्मान भी करते थे. उन्होंने अपनी पूरी जिंदगी के दौरान कठिन परिश्रम किया और कई महान किरदारों को बनाया. दर्शक इन किरदारों को बेहद पसंद करते हैं. वह हमारी कल्पना को प्रेरित करना चाहते थे, ताकि हम उसका इस्तेमाल इस दुनिया को एक बेहतर जगह बनाने में करें."

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 13, 2018 08:53 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).