बॉलीवुड

IN PICS: कृष्णा राज कपूर के निधन से सदमे में कपूर परिवार, अंतिम विदाई देने पहुंचे बिग बी समेत ये सितारे

राज कपूर की पत्नी कृष्णा राज कपूर का सोमवार सुबह मुंबई में निधन हो गया

IN PICS: कृष्णा राज कपूर के निधन से सदमे में कपूर परिवार, अंतिम विदाई देने पहुंचे बिग बी समेत ये सितारे
कपूर परिवार (Photo Credits: Yogen Shah)

कृष्णा राज कपूर के निधन से कपूर खानदान ही नहीं बल्कि पूरे बॉलीवुड में शोका की लहर है. सोमवार सुबह मुंबई में उनका निधन हुआ. बता दें कि इस खबर को सुनने के बाद जहां कई सारे फिल्मी सितारों ने ट्विटर पर अपनी श्रद्धांजलि व्यक्त की वहीं फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई पॉपुलर कलाकार कृष्ण राज कपूर को अंतिम श्रद्धांजलि देने उनके घर पर पहुंचे.

मीडिया द्वारा ली गई तस्वीरों में देखा गया कि कपूर परिवार से यहां बबिता कपूर, रीमा जैन, करीना कपूर, करिश्मा कपूर, रणधीर कपूर, संजय कपूर, महीप कपूर नजर आए. वहीं रानी मुखर्जी और अमिताभ बच्चन ने भी परिवार को ढांढस बंधाया.

अमिताभ बच्चन (Photo Credits: Yogen Shah)
रीमा जैन (Photo Credits: Yogen Shah)
संजय कपूर (Photo Credits: Yogen Shah)
करिश्मा कपूर (Photo Credits: Yogen Shah)

बताया जा रहा है कि 87 वर्षीय कृष्णा राज कपूर को दिल का दौरा पड़ने के कारण उनका निधन हो गया.

करीना कपूर (Photo Credits: Yogen Shah)
रानी मुखर्जी (Photo Credits: Yogen Shah)
राजीव कपूर (Photo Credits: Yogen Shah)

उनके निधन की खबर पर ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी करते हुए उनके बेटे राजीव कपूर ने कहा, "मेरी मां का आज सुबह 5 बजे निधन हो गया. बुढ़ापा भी एक कारण था. उनके निधन से हम बेहद दुखी हैं."

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 01, 2018 02:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).