एमा स्टोन बड़े पर्दे पर सबसे बड़ी खलनायकों में से एक 'क्रूएला डी विल' को करेंगी जीवंत, इस फिल्म के लिए पंक रॉक शैली का किया जाएगा प्रयोग
अभिनेत्री एमा स्टोन डिज्नी की सबसे बड़ी खलनायकों में से एक क्रूएला डी विल की कहानी को 'क्रूएला' फिल्म के जरिए बड़े पर्दे पर जीवंत करेंगी. डिज्नी ने शनिवार को यहां डी 23 एक्सपो में आईकॉनिक खलनायिका के रूप में अभिनेत्री के पहले लुक को उजागर किया. इसके एनिमेटेड वर्जन में बेट्टी लो गर्सन द्वारा इस चरित्र को आवाज दी गई थी.
अभिनेत्री एमा स्टोन (Emma Stone) डिज्नी (Disney) की सबसे बड़ी खलनायकों में से एक क्रूएला डी विल (Cruella de Vil) की कहानी को 'क्रूएला' (Cruella) फिल्म के जरिए बड़े पर्दे पर जीवंत करेंगी. उन्होंने बताया कि इसमें काफी कुछ नया देखने मिलेगा, इसमें 'पंक रॉक' शैली का प्रयोग किया गया है. डिज्नी ने शनिवार को यहां डी 23 एक्सपो में आईकॉनिक खलनायिका के रूप में अभिनेत्री के पहले लुक को उजागर किया.
स्टोन इस कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सकीं, लेकिन एक वीडियो संदेश के माध्यम से परियोजना के बारे में सबके साथ जानकारी साझा की. स्टोन ने कहा, "चूंकि आप इतने बड़े डिज्नी प्रशंसक हैं, इसलिए हम आपको कहानी के बारे में कुछ बताना चाहते हैं. 1970 पर आधारित सेट लंदन में बनाया गया है और यह पंक रॉक शैली में होगा."
यह भी पढ़ें : OSCAR AWARDS 2019: ऑस्कर अवॉर्ड्स 2019 की पूरी नॉमिनेशन लिस्ट, यहां लाइव देख सकते हैं ये ग्रैंड इवेंट
क्रूएला पहली बार 1961 की एनिमेटेड फीचर फिल्म '101 डालमेट्यिंस' में दिखी थीं. फिल्म में उन्होंने अपना कोट बनाने के लिए उसमें फर का इस्तेमाल करने के उद्देश्य से डालमटियन पिल्लों का अपहरण कर लिया था. इसके एनिमेटेड वर्जन में बेट्टी लो गर्सन द्वारा इस चरित्र को आवाज दी गई थी.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 25, 2019 12:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

