गली बॉय की रिलीज से पहले ब्रिटिश रैपर कैडेट की कार दुर्घटना में हुई मौत
कार दुर्घटना में ब्रिटिश रैपर कैडेट (Cadet) की मौत हो गई है, वह एक संगीत कार्यक्रम में जा रहे थे. पुलिस ने यह जानकारी दी. सीएनएन के मुताबिक, 28 वर्षीय कैडेट जिनका असली नाम ब्लेन जॉनसन (Blaine Johnson) है,
लंदन: कार दुर्घटना में ब्रिटिश रैपर कैडेट (Cadet) की मौत हो गई है, वह एक संगीत कार्यक्रम में जा रहे थे. पुलिस ने यह जानकारी दी. सीएनएन के मुताबिक, 28 वर्षीय कैडेट जिनका असली नाम ब्लेन जॉनसन (Blaine Johnson) है, वह शनिवार को स्टेफोर्डशायर (Staffordshire) की कीले यूनिवर्सिटी (Keele University) में आयोजित एक संगीत कार्यक्रम में जा रहे थे.
कैडेट के इंस्टाग्राम पेज पर लिखे बयान में कहा गया, "हम ब्लेन कैमरन जॉनसन उर्फ कैडेट का परिवार यह दुखद खबर साझा कर रहे हैं कि नौ फरवरी को एक परफॉर्मेस के लिए बतौर यात्री एक टैक्सी में जाते समय दुर्घटना में उनका निधन हो गया है.
यह भी पढ़ें: 47 वर्षीय हॉलीवुड अभिनेत्री किम पोर्टर का हुआ निधन
"बयान में आगे कहा गया, "फिलहाल परिवार आपके धैर्य की सराहना करता है और हम आपके साथ हर तरह की वह जानकारी साझा करेंगे जो हम कर सकते हैं. सहयोग देने के लिए आपका धन्यवाद." स्टेफोर्डशायर पुलिस ने कहा कि टैक्सी और एक वैन में टक्कर के बाद रैपर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 10, 2019 11:16 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

