हिना खान ने कर दी ऐसी गलती कि सरेआम सपना चौधरी से मांगनी पड़ी माफी
हिना खान ने कहा कि उन्होंने जाने अनजाने में ये गलती कर दी है कि जिसके लिए वो सपना से माफी मांगती हैं
बिग बॉस 11 (Bigg Boss 11) कंटेस्टेंट रह चुके सपना चौधरी (Sapna Chaudhary) और हिना खान ने इस शो के जरिए खूब पॉपुलैरिटी हासिल की. इसके बाद एक तरफ जहां हिना अपने टीवी शोज और वर्क कमिटमेंट्स को पूरा करने में व्यस्त हो गईं वहीं सपना भी अपने इवेंट्स के साथ काफी बिजी हैं. लेकिन बावजूद इसके ये दोनों ही कलाकार सोशल मीडिया के जरिए एक दूसरे से जुड़े रहते हैं. लेकिन अभी हाल ही में हिना खान (Hina Khan) से ऐसी गलती हो गई जिसके लिए उन्होंने अपनी करीबी दोस्त सपना से सभी के सामने सोशल मीडिया पर माफी मांगी.
दरअसल, हाल ही में हिना इंस्टा लाइव सेशन (Instagram Live Session) के जरिए अपने फैंस से इंटरैक्ट कर रहीं थी. इस दौरान उनके तमाम फैंस उनके इस लाइव वीडियो पर कमेंट कर रहे थे जब उनकी दोस्त सपना चौधरी ने भी कुछ कमेंट्स किए. लेकिन जाने-अनजाने में हिना ने सपना के कमेंट्स को नजरअंदाज कर दिया.

बाद में जब हिना को इस बात का एहसास हुआ तो उन्होंने बिना देर किए सपना से फौरन माफी मांगी. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी पोस्ट करके लिखा, "सपना चौधरी, सॉरी डार्लिंग मैंने अपने इंस्टाग्राम लाइव सेशन के दौरान आपके कमेंट्स को मिस कर दिया. आपको ढेर सारा प्यार."
गौरतलब है कि कलर्स टीवी के शो 'बिग बॉस सीजन 11' में इन कंटेस्टेंट्स के बीच कई सारे उतार-चढ़ाव आए लेकिन इन्होंने अब अपनी दोस्ती को बरकरार रखा और आज भी एक दूसरे का काफी सम्मान करते आए हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 07, 2019 10:38 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

