बॉलीवुड

हरयाणवी डांसर सपना चौधरी के होली सॉन्ग 'मटकी फूड़वाएगी' ने इंटरनेट पर मचाया धमाल

होली 2019 के इस मौके पर सपना चौधरी ने रिलीज किया जाना ये नया गाना.

हरयाणवी डांसर सपना चौधरी के होली सॉन्ग 'मटकी फूड़वाएगी' ने इंटरनेट पर मचाया धमाल
सपना चौधरी (Photo Credits: Youtube)

हरयाणवी डांसर सपना चौधरी (Sapna Chaudhary) ने होली के इस शुभ अवसर पर अपना नया सॉन्ग 'मटकी फूड़वाएगी' (Matki Fudwayegi) इंटरनेट पर रिलीज कर दिया है. इस गाने को यूट्यूब पर देखा जा सकता है. इस गाने को खासतौर पर होली के त्यौहार को ध्यान में रखते हुए रिलीज किया गया है. अपनी रिलीज के महज कुछ ही घंटों में इस गाने को अब तक 3 लाख से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं.

सपना ये हरयाणवी सॉन्ग उनकी पर्सनालिटी को दर्शाता है. इस गाने को बब्बू चौधरी ने गाया है. सपना ये सॉन्ग शानदार है और इसे सुनने के बाद आप होली पर इसे बिना बजाए रह नहीं सकते.

इससे पहले भी सपना अलग-अलग त्योहारों पर अपना एक से बढ़कर एक सॉन्ग लेकर आ चुकी हैं. आज होली के मौके पर उनके इस नए गाने को सुनकर आप भी खुशी से झूम उठेंगे.

गौरतलब है कि सपना को सलमान खान के टीवी शो 'बिग बॉस सीजन 11' से काफी पॉपुलैरिटी हासिल हुई. सपना ने देशभर में पहचान हासिल करने के बाद भी अपने स्टेज परफॉर्मेंसेस को नहीं छोड़ा और आज भी कई जगह पर इवेंट्स करती रहती हैं जहां उन्हें देखने के लिए भारी भीड़ भी जमा हो जाती है.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 21, 2019 01:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).