अक्षय कुमार के घर पर घुसपैठ करने की कोशिश कर रहा था व्यक्ति, हुआ गिरफ्तार

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि हरियाणा का रहने वाला अंकित गोस्वामी अपने पसंदीदा बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार से मिलना चाहता था और केवल इसी के लिए वह मुम्बई आया था

अक्षय कुमार (Photo Credits: Instagram)

मुंबई पुलिस (Mumbai Police) ने उपनगरीय क्षेत्र जुहू में बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार (Akshay Kumar) के घर में कथित रुप से अनाधिकार प्रवेश करने पर एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि हरियाणा का रहने वाला अंकित गोस्वामी (Ankit Goswami) अपने पसंदीदा बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार से मिलना चाहता था और केवल इसी के लिए वह मुंबई आया था.

उसने गूगल (google) से अभिनेता का पता ढूंढा था. सोमवार की देर रात को जब वह उनके घर में घुसने की कोशिश करने लगा तब सुरक्षा गार्ड ने उसे पकड़ लिया.

पुलिस उपायुक्त परमजीत सिंह दहिया ने बताया कि जुहू पुलिस ने उससे पूछताछ की और मंगलवार को उसे गिरफ्तार कर लिया. उसकी उम्र 20 साल के आसपास होगी.

ये भी पढ़ें: पाकिस्तान में मिलता है सबसे ज्यादा प्यार, अपने इस पुराने बयान की वजह से ट्रोल हो रहे हैं अक्षय कुमार, देखें वीडियो

गौरतलब है कि ये ऐसा पहला मामला नहीं है जब किसी बड़े कलाकार के घर पर किसी फैन या अनजान व्यक्ति ने घुसपैठ करने की कोशिश की हो. इसके पहले अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान और सलमान खान जैसे कलाकारों के घर पर इस तरह की घटना हो चुकी है.

बात करें अक्षय कुमार के फिल्मों की तो वो जल्द ही फिल्म 'केसरी' में नजर आएंगे.

Share Now

संबंधित खबरें

Bangladesh vs Pakistan, 2nd ODI Match Scorecard: ढाका में पाकिस्तान ने बांग्लादेश को 128 रनों से रौंदा, हारिस रऊफ़ और माज़ सदाकत ने चटकाए 3-3 विकेट; यहां देखें BAN बनाम PAK मैच का स्कोरकार्ड

Bangladesh vs Pakistan, 2nd ODI Match Scorecard: ढाका में पाकिस्तान ने बांग्लादेश के सामने रखा 275 रनों का टारगेट, माज़ सदाकत ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Bangladesh vs Pakistan, 2nd ODI 2026 Match Live Score Update: ढाका में बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान के बीच खेला जा रहा हैं दूसरा वनडे, यहां देखें मैच की लाइव स्कोर अपडेट

Bangladesh vs Pakistan, 2nd ODI Match Live Toss And Scorecard: ढाका में बांग्लादेश के कप्तान मेहदी हसन मिराज ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\