फिटनेस को बेहतर करने के लिए एक्ट्रेस गुल पनाग ने '21 दिन नो शुगर' चैलेंज में लिया हिस्सा
गुल पनाग ने बताया कि मैं रोज रात दही में एक चम्मच चीनी का सेवन करती थी. इसके लिए कोई वास्तविक आवश्यकता नहीं है. इसलिए मैं इस चुनौती के लिए तैयार हूं (21 दिन नो शुगर).
एक्ट्रेस गुल पनाग (Gul Panag) अपनी सेहत की देखभाल प्रथामिकता के साथ करती हैं. लॉकडाउन के दौरान अभिनेत्री खुद को और अपने छोटे बेटे को फिट रखने की पूरी कोशिश कर रही हैं. गुरुवार को गुल ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक-दो वर्कआउट वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने खुलासा किया कि उन्होंने चीनी का इस्तेमाल कम कर दिया है.
उन्होंने कहा, "मैंने लॉकडाउन के बाद से चीनी का इस्तेमाल काफी हद तक बंद कर दिया है. वह (बेटा) मीठी चीजों की ज्यादा परवाह नहीं करता है. और हमने अभी तक निहाल को चीनी नहीं खिलाया है." यह भी पढ़े: एक्ट्रेस गुल पनाग के बेटे ने मैगजीन कवर पेज पर पहचाना प्रधानमंत्री मोदी को, वीडियो देख पीएम ने ऐसे कहा शुकिया
गुल ने लिखा, "मैं रोज रात दही में एक चम्मच चीनी का सेवन करती थी. इसके लिए कोई वास्तविक आवश्यकता नहीं है. इसलिए मैं इस चुनौती के लिए तैयार हूं (21 दिन नो शुगर)."
वर्कफ्रंट की बात करें तो, गुल वर्तमान में वेब शो 'पाताल लोक' में दिखाई दे रही हैं. यह शो अमेजॅन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रहा है.
(The above story first appeared on LatestLY on May 28, 2020 11:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

