Gujrati Filmmaker Ashish Kakkad Passes Away: साल 2020 फिल्म इंडस्ट्री के लिए सही मायने में काफी मुश्किल भरा रहा है. इस साल इंडस्ट्री ने कई सितारों को खोया है. ऐसे में अब इंडस्ट्री को एक और बड़ा झटका लगा है. क्योंकि गुजराती फिल्म इंडस्ट्री के जानेमाने फिल्ममेकर और एक्टर आशीष कक्कड़ का 49 साल की उम्र में निधन हो गया है. रिपोर्ट के मुताबिक आशीष अपने बेटे का जन्मदिन मनाने के लिए अहमदाबाद से कोलकाता गए थे और 6 नवंबर को वापस आने वाले थे. लेकिन अब उनके निधन की खबर सामने आई है.
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक आशीष कक्कड़ को सोमवार की दोपहर 3.50 के करीब हार्ट अटैक आया था. उनके निधन की खबर ने पूरी इंडस्ट्री को हिला कर रख दिया है. तमाम लोग उनके निधन पर शोक जाहिर कर रहे हैं.
आशीष कक्कड़ ने गुजराती फिल्म इंडस्ट्री में बेटर हाफ और मिशन ममी जैसे बेहतरीन प्रोजेक्ट किये हैं. वो साल 2013 में आई अभिषेक कपूर की फिल्म काई पो छे में भी नजर आ चुके हैं.













QuickLY