मनोरंजन

Grammys 2021: यूट्यूबर लिली सिंह ने ग्रैमी के रेड कारपेट पर किया किसानों का समर्थन, मास्क लगाकर पहुंची

14 मार्च को हुए ग्रैमी अवॉर्ड फंक्शन के रेड कारपेट पर भी किसान आंदोलन को सपोर्ट होते देखा गया. दरअसल रेड कारपेट पर मशहूर यूट्यूबर लिली सिंह (Lilly Singh) पहुंची. उन्होंने इस दौरान आई स्टैंड विथ फार्मर्स का मास्क लगाकर पहुंची.

Grammys 2021: यूट्यूबर लिली सिंह ने ग्रैमी के रेड कारपेट पर किया किसानों का समर्थन, मास्क लगाकर पहुंची
लिली सिंह (Image Credit: Twitter)

कृषि कानून के खिलाफ चल रहा विरोध लगातार जारी है. किसान आंदोलन (Farmers Protest) को लेकर आए दिन कोई ना कोई विवाद देखने को मिलते रहता है. कोई इस आंदोलन को सपोर्ट करता दिखाई दे रहा तो कोई विरोध. अब 14 मार्च को हुए ग्रैमी अवॉर्ड फंक्शन के रेड कारपेट पर भी किसान आंदोलन को सपोर्ट होते देखा गया. दरअसल रेड कारपेट पर मशहूर यूट्यूबर लिली सिंह (Lilly Singh) पहुंची. उन्होंने इस दौरान आई स्टैंड विथ फार्मर्स का मास्क लगाकर पहुंची.

रेड कारपेट से अपनी फोटो शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा कि मुझे पता है कि रेड कारपेट और अवॉर्ड शो की तस्वीरें हमेशा कवरेज के लिए बेहतर है. सो जब भी आप मीडिया में जाए. तो बेझिझक रहें. इस तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा आई स्टैंड विथ फार्मर्स.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Lilly Singh (@lilly)

लिली ने जैसे ही ये फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की. तमाम लोग इसपर कमेंट करने लग गए. आपको बता दे कि इंटरनेशनल सिंगर रिहाना ने जैसे ही किसान आंदोलन पर ट्वीट किया इसे लेकर हर तरफ हल्ला मच गया था. जिसके बाद पोर्न स्टार मिया खलीफा और पर्यावरणविद ग्रेटा थनबर्ग ने भी किसान आंदोलन पर ट्वीट किया. ऐसे में अब लिली सिंह भी किसान आंदोलन के सपोर्ट में खड़ी नजर आ रही हैं.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 15, 2021 04:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).