बॉलीवुड

बहन अर्पिता के घर विराजे बाप्पा तो प्रभुदेवा संग पहुंचे सलमान खान, देखिए तस्वीरें

इस बार सलमान खान बाप्पा का वेलकम करने के लिए मौजूद नहीं रहे लेकिन कुछ घंटों के बाद वो बांद्रा मौजूद अपनी बहन के घर पहुंचे. इस दौरान सलमान संग दबंग 3 डायरेक्टर प्रभु देवा मौजूद रहे.

बहन अर्पिता के घर विराजे बाप्पा तो प्रभुदेवा संग पहुंचे सलमान खान, देखिए तस्वीरें
(Photo Credits: Yogen Shah)

सलमान खान (Salman Khan) की बहन अर्पिता (Arpita Khan) ने इस साल भी अपने घर पर बाप्पा का स्वागत किया. अर्पिता अपने घर इको फ्रेंडली (Eco Friendly) गणेश लेकर आई हैं. इस दौरान सलमा खान (Salma Khan) घर आए भगवान गणेश की आरती उतारती दिखाई दी. ऐसे में अर्पिता के घर अब सलमान खान, प्रभुदेवा (Prabh Deva) और सोहेल खान पहुंचे हैं. दरअसल सलमान खान का पूरा परिवार गणेश चतुर्थी के त्यौहार को पूरे धूमधाम से सेलिब्रेट करता आया है.

हालांकि इस बार सलमान खान बाप्पा का वेलकम करने के लिए मौजूद नहीं रहे लेकिन कुछ घंटों के बाद वो बांद्रा मौजूद अपनी बहन के घर पहुंचे. इस दौरान सलमान संग दबंग 3 डायरेक्टर प्रभु देवा मौजूद रहे. हमेशा की तरह सलमान एक बार फिर अपने चिर परिचित अंदाज में नजर आए.

 

View this post on Instagram

 

@beingsalmankhan at @arpitakhansharma and @aaysharma #ganpati celebration #salmankhan

A post shared by Latestly (@latestly) on

सलमान के अलावा उनके बाकी परिवार के सदस्य भी पहुंचे. अरबाज खान जहां गर्लफ्रेंड जॉर्जिया एंड्रियानी और बेटे के साथ पहुंचे. वहीं सोहेल खान, हेलन, नीलम कोठारी और महीप कपूर भी पहुंचे.

आपको बता दे कि अर्पिता के घर डेढ़ दिन के बाप्पा का आगमन होता है. इस दौरान बॉलीवुड के तमाम दोस्त यार का अर्पिता के घर जमावड़ा होता हैं. जिसके बाद पूरे धूमधाम के साथ बाप्पा की विदाई की जाती है.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 02, 2019 05:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).