फिल्म निर्देशक संजय गुप्ता का छलका दर्द, कहा- संजय दत्त से मनमुटाव के बाद इंडस्ट्री में किसी ने नहीं दिया काम

निर्देशक संजय गुप्ता ने कहा कि उनका 25 साल का करियर उतार चढ़ाव भरा रहा है लेकिन पीछे पलटकर देखने पर वह खुशी महसूस करते हैं कि तमाम मुश्किल हालात से वह उबर पाने में कामयाब रहे

संजय गुप्ता और संजय दत्त (Photo Credits: Instagram)

निर्देशक संजय गुप्ता (Sanjay Dutt) ने कहा कि उनका 25 साल का करियर उतार चढ़ाव भरा रहा है लेकिन पीछे पलटकर देखने पर वह खुशी महसूस करते हैं कि तमाम मुश्किल हालात से वह उबर पाने में कामयाब रहे.

‘कांटे’, ‘मुसाफिर’, ‘जिंदा’ और ‘शूटआउट’ सीरीज तथा ‘काबिल’ जैसी फिल्मों से मशहूर हुए गुप्ता को तब कामयाबी मिली जब वह मुश्किल भरे दिनों के कारण इंडस्ट्री को अलविदा कहने वाले थे.

उन्होंने तकरीबन 25 साल पहले ‘आतिश : फील द फायर’ से निर्देशकीय पारी की शुरुआत की थी. इस फिल्म में संजय दत्त, रवीना टंडन, आदित्य पंचोली जैसे कलाकार थे.

गुप्ता ने पीटीआई को एक साक्षात्कार में कहा, ‘‘यह आसान फिल्म थी. मैंने अधिकतर दोस्तों के साथ काम किया था. संजू (Sanju) का शुक्रगुजार हूं, क्योंकि बिना स्टार के बड़ी फिल्में नहीं बनती, और वह तो शुरूआत थी.’’

‘कांटे’ फिल्म के बाद संजय दत्त के साथ उनके रिश्तों में दूरी आ गयी और इसका असर उनके करियर पर भी पड़ा . निर्देशक ने कहा कि दत्त ने कभी किसी को उनके साथ काम करने से मना नहीं किया लेकिन अभिनेता के इर्द गिर्द के लोगों ने दूसरे लोगों से कहा कि गुप्ता के साथ काम नहीं करेंगे.

उन्होंने कहा, ‘‘बहुत कठिन वक्त था. मैंने हार मान ली थी. मैं खंडाला में एक होटल पर काम कर रहा था और सप्ताह में चार दिन वहां जाने लगा. इंडस्ट्री में काम नहीं मिलने के कारण मैंने इसे ही भविष्य मान लिया.’’

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड