एक्स बिग बॉस कंटेस्टेंट सारा खान ने सेमी न्यूड फोटो पोस्ट करके इंटरनेट पर मचाई सनसनी
टीवी शो 'बिदाई' से लेकर 'बिग बॉस सीजन 4' से अपनी पहचान बनानेवाली सारा खान इन दिनों अपनी होतंस की हदें पार कर रही हैं
टीवी एक्ट्रेस सारा खान (Sara Khan) इन दिनों अपने वर्क प्रोजेक्ट्स से ज्यादा सोशल मीडिया पर अपनी फोटोज और वीडियोज को लेकर चर्चा चर्चा में रहती हैं. आए दिन सारा अपनी कोई न कोई लेटेस्ट फोटो पोस्ट करती हैं जिसमें वो बेहद बोल्ड अंदाज में नजर आती हैं. टीवी शो पर संस्कारी बेटी के रूप में अपनी पहचान बनानेवाली सारा का ये अवतार देखकर फैंस भी बेहद हैरान हैं और इसी के चलते उन्हें कई बार ट्रोल भी होना पड़ा है.
अब सारा ने अपने इंस्टाग्राम (instagram) पर अपनी एक और बोल्ड फोटो पोस्ट की है जिसमें वो सेमी न्यूड अवतार (semi nude) में नजर आ रही हैं. फोटो को पोस्ट करके उन्होंने लिखा, "इसी तरह मुझसे जलते रहो. इससे मुझे आगे बढ़ने में मदद मिलेगी. तुम जहां हो वहीं रहो."
सारा की इस फोटो का ये कैप्शन देखकर पता चलता है कि वो ट्रोलर्स को अपने इन पोस्ट्स से मुंहतोड़ जवाब देना चाहती हैं.
इससे पहले भी सारा ने अपनी इसी तरह की कई सारी फोटो पोस्ट की है. सारा ने हाल ही में अपना एक हॉट म्यूजिक वीडियो भी रिलीज किया था. इस वीडियो का नाम 'ब्लैक हार्ट' (Black Heart) है. यूट्यूब पर इस वीडियो को अभी तक तकरीबन 387,635 व्यूज मिल चुके हैं. सारा खान और स्लैश प्रोडक्शन ने मिलकर इस वीडियो को प्रोड्यूस किया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 30, 2018 05:13 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

