मनोरंजन

'मणिकर्णिका' को सपोर्ट न मिलने से नाराज हुईं कंगना रनौत, कहा- मेरी फिल्म को राष्ट्रीय पुरस्कार नहीं मिला तो National Award की क्रेडिबिलिटी पर उठेंगे सवाल

कंगना रनौत अपनी बात बड़ी बेबाकी से रखती हैं, चाहे वो किसी को गलत लगे या सही. वो अपने आलोचकों को मुंहतोड़ जवाब देती हैं. आए दिन कंगना अपने बयानों की वजह से सुर्ख़ियों में रहती हैं. बार फिर कंगना अपने बयान को लेकर सुर्ख़ियों में हैं...

'मणिकर्णिका' को सपोर्ट न मिलने से नाराज हुईं कंगना रनौत, कहा- मेरी फिल्म को राष्ट्रीय पुरस्कार नहीं मिला तो National Award की क्रेडिबिलिटी पर उठेंगे सवाल
कंगना रनौत (Photo Credits: Instagram)

कंगना रनौत अपनी बात बड़ी बेबाकी से रखती हैं, चाहे वो किसी को गलत लगे या सही. वो अपने आलोचकों को मुंहतोड़ जवाब देती हैं. आए दिन कंगना अपने बयानों की वजह से सुर्ख़ियों में रहती हैं. पिछले दिनों कंगना ने रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और रणवीर सिंह पर जमकर निशाना साधा था. उन्होंने तीनों पर इल्जाम लगाए थे कि वो देश के राजनितिक मुद्दों पर चुप्पी साधे रहते हैं. एक बार फिर कंगना अपने बयान को लेकर सुर्ख़ियों में हैं. अपनी फिल्म 'मणिकर्णिका' के लिए बॉलीवुड से कोई भी सपोर्ट न मिलने के कारण कंगना काफी नाराज हैं. हर बार की तरह इस बार भी उन्होंने मीडिया में अपना गुस्सा जाहिर किया है. कंगना ने नैशनल अवॉर्ड को लेकर चौकाने वाला बयान दिया है.

चार नैशनल अवॉर्ड अपने नाम कर चुकी कंगना अपने जन्मदिन के दिन मीडिया से मुखातिब हुईं. इस बार उन्होंने अपनी फिल्म 'मणिकर्णिका' को नैशनल अवॉर्ड मिलने की उम्मीद जताई. कंगना ने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि इस साल मणिकर्णिका जैसी फिल्म आई है और न ही आएगी. अगर उनकी फिल्म को नैशनल अवॉर्ड नहीं मिला तो, राष्ट्रीय पुरस्कार की विश्वसनीयता पर सवाल उठेगा.

यह भी पढ़ें: करण जौहर और ऋतिक रोशन पर फिर भड़कीं कंगना रनौत, कहा- वो दोनों कभी मेरी जगह नहीं ले सकते

आपको बता दें कि कंगना जय ललिता की बायोग्राफी करने वाली हैं. फिल्म में वो जय ललिता का किरदार निभाएंगी. ये फिल्म तमिल और हिंदी भाषा में रिलीज होगी. फिल्म की शूटिंग कब से शुरू होगी इस बात का खुलासा अब तक नहीं हो पाया है. कुछ दिनों पहले कंगना ने ये खुलासा किया कि वो अपनी जिंदगी पर बायोपिक बना रही हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 24, 2019 03:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).