Ekta Kapoor को मिले पद्मश्री सम्मान ने आलोचकों को दिया करारा जबाव
टीवी निमार्ता एकता कपूर को हाल ही में भारत के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म श्री से सम्मानित किया गया है. हालाँकि, एकता ने कई चुनौतियों का सामना करके ये मुकाम हासिल किया है.
मुंबई, 9 नवंबर : टीवी निमार्ता एकता कपूर को हाल ही में भारत के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म श्री से सम्मानित किया गया है. हालाँकि, एकता ने कई चुनौतियों का सामना करके ये मुकाम हासिल किया है. यहां तक पहुंचना उनके लिए आसान नहीं था. ऐसे बहुत से लोग थे, जो उनकी क्षमता पर संदेह कर रहे थे. एकता को मिले पद्मश्री ने उन सभी आलोचकों को करारा जबाव दिया है.
अपने शुरूआती दिनों को याद करते हुए, एकता ने कहा कि उद्योग में मेरी शुरूआत तब हुई जब मैं सिर्फ 17 साल की थी. मैंने लगातार सुना कि मैं 'बहुत छोटी', 'बहुत कच्ची' थी और चीजों को करने के लिए 'बहुत जल्दबाजी' कर रहीं हूं. लेकिन, वह ²ढ़ता से मानती है कि किसी भी काम को जल्दी शुरू करना ताकत का प्रतीक होता है, वह आगे कहती है कि वर्षों से मैंने महसूस किया है कि अपने सपनों को जीना कभी भी जल्दबाजी नहीं होता है और बहुत छोटा होना शायद सबसे अच्छी बात है. आज, जैसा कि मुझे चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म श्री से सम्मानित किया गया है, मैं बहुत खुश हूं. यह भी पढ़ें : पद्मश्री सम्मान से नवाजे जाने के बाद Karan Johar ने मां के साथ फोटो की शेयर, बच्चों ने पूछा ये सवाल
निमार्ता ने अपने स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ऑल्ट बालाजी के साथ डिजिटल क्षेत्र में भी अपनी पहचान बनाई है. उनका अगला प्रोडक्शन, 'एक विलेन रिटर्न्स' 2014 की एक्शन थ्रिलर 'एक विलेन' का सीक्वल है. फिल्म जॉन अब्राहम, दिशा पटानी, तारा सुतारिया और अर्जुन कपूर मुख्य भूमिका में हैं. मोहित सूरी द्वारा निर्मित फिल्म 8 जुलाई, 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 09, 2021 02:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

