Ek Ladki Ko Dekha Toh Aisa Laga Quick Review: सोनम कपूर और राजकुमार राव हैं इस विचित्र प्रेम कहानी की जान
फिल्म 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' का ये स्पेशल क्विक रिव्यू सबसे पहले आपके लिए. यहां पढ़ें
फिल्म ' एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' (Ek Ladki Ko Dekha To Aisa Laga) आज बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई है. इस फिल्म में सोनम कपूर (Sonam Kapoor), राजकुमार राव (Rajkummar Rao), अनिल कपूर और जूही चावला जैसे कलाकार अहम भूमिका में है. फिल्म का टाइटल ट्रैक दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है. साथ ही ट्रेलर देखकर ऐसा लग रहा था कि फिल्म की कहानी काफी रोचक होगी. इसलिए ऑडियंस में फिल्म को देखने के लिए काफी उत्सुकता है. ' एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' का निर्देशन शैली चोपड़ा धार ने किया है इस वक्त हम इस फिल्म के प्रेस शो में मौजूद है और सीधा आपके लिये इसका क्विक रिव्यू लेकर आए हैं.
फिल्म की शुरुआत तो थोड़ी कमजोर होती है लेकिन बाद में यह फिल्म रफ़्तार पकड़ लेती है. फिल्म में एक विचित्र प्रेम कहानी को बड़ी खूबसूरत तरीके से दर्शाया गया है. सोनम कपूर और राजकुमार राव इस फिल्म की जान है. साथ ही अनिल कपूर (Anil Kapoor) और जूही चावला (Juhi Chawla) का अभिनय भी दमदार है. इस फिल्म में रोमांस और इमोशन के साथ कॉमेडी का भी तड़का है. कुछ सीन्स ऐसे भी है जो आपको सोचने पर मजबूर कर देते हैं. फिल्म का म्यूजिक काफा शानदार है. अभी तक यह फिल्म प्रभावित करने में सफल हुई है. अब देखना होगा की फिल्म का सेकंड हाफ कैसा होता है.
हमें उम्मीद हैं कि फिल्म ' एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' का शॉर्ट रिव्यू आपको पसंद आया होगा. फिल्म की पूरी समीक्षा के लिए लेटेस्टली के साथ बने रहे.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 01, 2019 11:44 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

