बॉलीवुड

Diwali 2019: अमिताभ बच्चन से लेकर प्रियंका चोपड़ा तक कई बॉलीवुड सितारों ने फोटो शेयर कर फैंस को दी दीपावली की बधाई

शादी के बाद पहली बार दिवाली मना रही अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने भी पति निक जोनस के साथ दिवाली सेलिब्रेट करते हुए तस्वीर शेयर की हैं. इस मौके पर दोनों की खुशी देखते ही बन रही थी.

Diwali 2019: अमिताभ बच्चन से लेकर प्रियंका चोपड़ा तक कई बॉलीवुड सितारों ने फोटो शेयर कर फैंस को दी दीपावली की बधाई
बॉलीवुड सितारों ने दिवाली पर दी बधाई (Image Credit: Twitter/Instagram)

आज दिवाली (Diwali)  का त्योहार पूरे देश में बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है. क्या आम और क्या खास हर को दिवाली की चमक में खोया हुआ है. ऐसे में अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) से लेकर प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) तक ने दिवाली के मौके पर फोटो शेयर करके सभी को बधाई दी है. अमिताभ ने बेटी और पत्नी के साथ सालो पुरानी तस्वीर शेयर कर के सभी को दिवाली विश किया है. अमिताभ ने लिखा- दीपावली की अनेक अनेक शुभकामनाएँ ; सुख शांति समृद्धि , सदा. इसके साथ ही उन्होंने साफ किया कि सभी को अलग अलग विश कर पाना मुश्किल है. ऐसे में कृपया इसे ही रिस्पांस मानियेगा.

तो वहीं शादी के बाद पहली बार दिवाली मना रही अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने भी पति निक जोनस के साथ दिवाली सेलिब्रेट करते हुए तस्वीर शेयर की हैं. इस मौके पर दोनों की खुशी देखते ही बन रही थी. अभिनेता अक्षय कुमार ने भी अपने परिवार और स्टाफ के परिवार के साथ तस्वीर शेयर सभी को दिवाली की बधाई दी है. अर्जुन कपूर, ऋषि कपूर, सानिया मिर्जा और काजोल ने भी दिवाली की शुभकामनाए दी है.

अमिताभ बच्चन 

प्रियंका चोपड़ा 

अक्षय कुमार

गौरी खान 

अर्जुन कपूर 

माधवन 

ऋषि कपूर 

दिवाली के इस खास मौके पीएम मोदी, प्रेसिडेंट रामनाथ कोविंद, सचिन तेंदुलकर जैसी कई नामी हस्तियां भी देशवासियों को दिवाली की बधाई दे चुके हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 27, 2019 11:50 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).