बॉलीवुड

शराब के नशे में धुत होकर पीएम नरेंद्र मोदी को ट्वीट कर बैठे थे कपिल शर्मा? देखें Video

कपिल शर्मा ने अरबाज खान के नए चैट शो पर बातचीत के दौरान ऐसा खुलासा किया जिसकी सच्चाई कम ही लोग जानते होंगे

शराब के नशे में धुत होकर पीएम नरेंद्र मोदी को ट्वीट कर बैठे थे कपिल शर्मा? देखें Video
कपिल शर्मा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Photo Credits: Instagram)

कपिल शर्मा (Kapil Sharma) ने हाल ही में अरबाज खान के चैट शो पर कई मजेदार खुलासे किए. शो पर मेहमान में रूप में नजर आए कपिल ने तकरीबन 2 साल पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) को किए हुए अपने ट्वीट को लेकर भी यहां खुलासा किया. आपको याद दिला दें कि कपिल ने ट्विटर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को टैग करके लिखा, "मैं पिछले 5 साल से 15 करोड़ इनकम टैक्स भर रहा हूं और फिर भी मुझे अपना दफ्तर बनाने के लिए मुंबई महानगरपालिका को 5 लाख रूपए की घूस देनी होगी?"

इतना ही नहीं कपिल ने आगे सवाल करते हुए लिखा, "ये हैं आपके अच्छे दिन?" इस ट्वीट्स पर डालें एक नजर.

अब हाल ही में अरबाज के चैट शो 'पिंच बाई अरबाज खान' (Pinch by Arbaaz Khan) पर इस विषय को लेकर बात करते हुए कपिल ने अपने मस्तीभरे अंदाज में से कहा, "कोई सुबह उठकर 5 बजे प्रधानमंत्री को ट्वीट करता है तो सीधी सी बात है. या तो वो बहुत दुखी है या तो उसने शराब पी रखी है.'

इस शो का एक प्रोमो वीडियो भी वायरल (viral) हो रहा है जिसमें कपिल अरबाज से ये बात कहते नजर आ रहे हैं. गौरतलब है कि अरबाज के इस नए शो को लेकर फैंस के बीच उत्सुकता भी है. कपिल केबाद इस शो पर अन्य कई नामचीन सेलिब्रिटीज भी जल्द ही नजर आएंगे.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 08, 2019 04:07 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).