बॉलीवुड

लंबे अरसे के बाद नजर आई अभिनेता धर्मेंद्र की पहली पत्नी प्रकाश कौर, देखें तस्वीरें

प्रकाश कौर के अलावा सनी देओल की पत्नी पूजा देओल भी अपने बेटे की फिल्म देखने पहुंची. पूजा देओल को भी बेहद कम मौकों पर झलक देखने को मिलती है.

लंबे अरसे के बाद नजर आई अभिनेता धर्मेंद्र की पहली पत्नी प्रकाश कौर, देखें तस्वीरें
Prakash Kaur (Image Credit: Yogen Shah)

अभिनेता धर्मेंद्र (Dharmendra) के पोते करण देओल (Karan Deol) की पहली फिल्म पल पल दिल के पास (Pal Pal Dil Ke Pass) आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी हैं. इस फिल्म को लेकर पूरा देओल परिवार (Deol Family) काफी इमोशनल है. पिछले काफी समय से सनी देओल (Sunny Deol) और धर्मेंद्र फिल्म पल पल दिल के पास को प्रमोट कर रहे थे. लेकिन अब ये फिल्म रिलीज हो चुकी हैं. कल इसकी खास स्क्रीनिंग रखी गई जिसे देखने धर्मेंद्र की पहली पत्नी प्रकाश कौर (Prakash Kaur) भी पहुंची. लेकिन उनकी मौजूदगी अब चर्चा में हैं.

प्रकाश कौर मीडिया इवेंट और फंक्शन से दूर रहती हैं. उन्हें पब्लिक अपीरियंस करते हुए बेहद ही कम देखा जाता है. लेकिन बात जब पोते करण की आई तो वो भी उनकी हौसलाअफजाई करने के लिए सामने आई. हालंकि इस मौके पर हेमा मालिनी दूर-दूर तक नहीं दिखाई दी. जबकि धर्मेंद्र और प्रकाश भी अलग-अलग ही नजर आए.

 

View this post on Instagram

 

Rare pic. First time i clicked MRS. PRAKASH DHARMENDRA DEOL PIC. TODAY AT #moviepalpaldilkepassscreening #yogenshah

A post shared by yogen shah (@yogenshah_s) on

प्रकाश कौर के अलावा सनी देओल की पत्नी पूजा देओल भी अपने बेटे की फिल्म देखने पहुंची. पूजा देओल को भी बेहद कम मौकों पर झलक देखने को मिलती है.

बात कर अगर करण देओल की फिल्म पल पल दिल के पास की करे उनके साथ लीड रोल में सहर बम्बा भी दिखाई देंगी. इस फिल्म को खुद सनी देओल ने डायरेक्ट किया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 20, 2019 11:49 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).