डेंगू के चलते 3 दिनों तक अस्पताल में भर्ती रहे अभिनेता धर्मेंद्र, अब ऐसी है तबियत
83 साल के धर्मेंद्र इन दिनों फिल्मों में भले ही कम नजर आते हो लेकिन सोशल मीडिया पर वो काफी एक्टिव रहते हैं. धरमपाजी आए दिन ट्विटर पर अपने विचार और तस्वीरें शेयर करते रहते हैं.
बॉलीवुड अभिनेता धर्मेंद्र (Dharmendra ) से जुड़ी एक अहम जानकारी सामने आ रही है. खबर है कि सुपरस्टार धर्मेंद्र को डेंगू (Dengue) हो गया था. मुंबई मिरर में छपी खबर के मुताबिक धर्मेंद्र को तीन दिन के लिए हॉस्पिटल में एडमिट किया गया. जिसके बाद सोमवार को उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है. जिसके बाद अब वो अपने बेटे सनी देओल (Sunny Deol) के घर पर रहे रहे हैं. दरअसल धर्मेन्द इन दिनों अपना ज्यादा समय अपने फार्म हाउस (Farm House) पर बिताते है. लेकिन खबर की माने तो वो अभी सनी के घर पर ही आराम करेंगे और जब तक पूरी तरह से ठीक नहीं हो जाते. वो फार्महाउस नहीं जाएंगे.
अस्पताल में धरमपाजी का पूरा ख्याल उनके बेटे बॉबी रख रहे थे. ट्रीटमेंट का तेजी से रिस्पांस करने के कारण ही धर्मेंद्र को 3 दिन में ही डॉक्टरों ने डिस्चार्ज दे दिया.
Aap ke , mohabbat bhare jwaab , jwaan rakhte hain mujhe . Iradon main ,Mehnat mushuqqat ke , josh bhar leta hoon, aur chal padta hoon ,kuchh Naya kar guzrne ke liye 🙏 love 💖 you all ,Jeete raho 👋 pic.twitter.com/wlclJvLE3s
— Dharmendra Deol (@aapkadharam) June 15, 2019
आपको बता दे कि 83 साल के धर्मेंद्र इन दिनों फिल्मों में भले ही कम नजर आते हो लेकिन सोशल मीडिया पर वो काफी एक्टिव रहते हैं. धरमपाजी आए दिन ट्विटर पर अपने विचार और तस्वीरें शेयर करते रहते हैं. तो वहीं हाल ही में जब उनके पोते करण देओल की फिल्म पल पल दिल के पास रिलीज हुई थी तो धर्मेंद्र भी इस फिल्म का प्रमोशन करते दिखाई दिए थे.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 09, 2019 03:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

