क्या सोशल मीडिया छोड़ने जा रहें हैं अभिनेता धर्मेंद्र, कहा- अब आपको परेशान नहीं करने वाला
अभिनेता धर्मेंद्र सोशल मीडिया पर अपने डेली रूटीन के वीडियो पोस्ट कर फैंस से जुड़े रहते हैं. तो वहीं फैंस भी अपने इस चहिते सितारे के लिए अपना प्यार दिखाते रहते हैं. लेकिन अब धर्मेंद्र का ये ट्वीट उनके सोशल मीडिया छोड़ने का इशारा कर रहा है.
बॉलीवुड के लीजेंडरी एक्टर धर्मेंद्र (Dharmendra) इन दिनों फिल्मों में भले ही कम नजर आते हो लेकिन सोशल मीडिया (Socail Media) पर उनकी मौजूदगी बराबर दिखाई देती हैं. धर्मेंद्र समय समय पर अपने डेली रूटीन (Daily Routine) की तस्वीरें और वीडियो (Video) शेयर करते रहते हैं. ऐसे में कहना गलत नहीं होगा कि धर्मेंद्र भले परदे (Screen) से दूर हो लेकिन वो सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के जुड़े हुए है. लेकिन अब धर्मेंद्र सोशल मीडिया को अलविदा कह सकते हैं. जिसके संकेत उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए दिए हैं.
धरम पाजी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा ‘दोस्तों, ढेर सारा प्यार. मैं एक बेहद ही इमोशनल व्यक्ति हूं. मैं एक छोटे गलत कमेंट से भी हर्ट हो जाता हूं. इसलिए मैं अब आपको कभी परेशान नहीं करने वाला हूं.” धर्मेंद्र के इस बयान को देखते हुए माना जा रहा है की वो सोशल मीडिया को अलविदा कहने जा रहे हैं.
Friends, love you all, I get hurt by a single small bad comment . I am an emotional person,So I won’t trouble you any more 🙏 pic.twitter.com/MnAnPY1POM
— Dharmendra Deol (@aapkadharam) July 10, 2019
हालांकि धर्मेंद्र के इस ट्वीट के बाद फैंस उनसे ऐसा ना करने की रिक्वेस्ट कर रहे हैं. हर कोई धरम पाजी के लिए अपना प्यार जाहिर कर रहा है. आपको बता दे कि धर्मेंद्र सोशल मीडिया पर ज्यादातर इंसानियत की बातें और नेचर के प्रति अपना प्यार दिखाते हैं और लोगों को भी ऐसा करने की सलाह देते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 10, 2019 05:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

