बॉलीवुड

रणवीर सिंह से शादी के बाद भी दीपिका पादुकोण ने नहीं हटवाया रणबीर के नाम का टैटू, ये रहा सबूत

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने इटली के कोमो लेक स्थित लोकेशन पर 14 और 15 नवंबर को शाही अंदाज में शादी की

रणवीर सिंह से शादी के बाद भी दीपिका पादुकोण ने नहीं हटवाया रणबीर के नाम का टैटू, ये रहा सबूत
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण (Photo Credits: Instagram)

दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने अपने अतीत को पीछे छोड़कर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) से शादी की और अपने सुखद जिंदगी की शुरुआत की. लेकिन कहते हैं ना, अक्सर जिंदगी में सच्चे प्यार की कुछ निशानियां बची रह जाती हैं. कुछ ऐसा ही हुआ है दीपिका के साथ. रणबीर कपूर से मिले धोके के बाद उन्होंने उनसे ब्रेकअप कर लिया. रणबीर से दूर होने के बाद दीपिका काफी समय तक डिप्रेशन में भी रहीं. उन्होंने अपने रिलेशनशिप के दौरान रणबीर के नाम का टैटू भी गुदवाया.

लेकिन हाल ही में शादी के बाद जब दीपिका मुंबई एयरपोर्ट (Mumbai Airport) पर नजर आईं तो उनका आरके टैटू (RK Tattoo) गायब नजर आया. कयास लगाया जाने लगा कि दीपिका ने रणबीर के नाम की आखरी याद को मिटा दिया है. लेकिन बात कुछ और ही है. अब मीडिया में आई ताजा तस्वीरों में देखा गया कि दीपिका ने रणबीर के नाम का टैटू बरकरार रखा है.

दीपिका पादुकोण

दरअसल, दीपिका बीते दिनों अपने होमटाउन बैंगलोर (Bangalore) में रिसेप्शन पार्टी का आयोजन करने के बाद दीपिका मुंबई लौट रहीं थी. एयरपोर्ट पर दीपिका अपने पति रणवीर सिंह के साथ नजर आईं. इंटरनेट पर उनका वीडियो भी देखने को मिला है. अगर गौर से देखा जाए तो दीपिका की गर्दन भी टैटू अब भी मौजूद है.

 

View this post on Instagram

 

#ranveersingh #deepikapadukone #DeepVeerKiShaadi

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on

आपको बता दें कि रणवीर और दीपिका ने आनेवाली 28 नवंबर को मुंबई में ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया है. इसी के साथ 1 दिसंबर को एक और पार्टी रखी गई है जिसमें बॉलीवुड से उनके यार दोस्त शरीक होंगे.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 23, 2018 03:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).