बॉलीवुड

क्या खतरे में दीपिका पादुकोण का बॉलीवुड करियर? फैंस के लिए आई ये बुरी खबर

दीपिका पादुकोण इन दिनों साहिर लुधियानवी की बायोपिक फिल्म को लेकर चर्चा में हैं

क्या खतरे में दीपिका पादुकोण का बॉलीवुड करियर? फैंस के लिए आई ये बुरी खबर
दीपिका पादुकोण (Photo Credits: Instagram)

दीपिका पादुकोण और उनके फैंस के लिए ये खबर थोड़ी चिंताजनक जरूर हो सकती है. ‘फोर्ब्स टॉप 10 हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस’ की लिस्ट से इस साल दीपिका का नाम बाहर हो गया है. 2017 में फोर्ब्स की इस लिस्ट में दीपिका का नाम शुमार था. उस साला दीपिका की इनकम 11 मिलियन डॉलर्स के करीब थी. लेकिन इस वर्ष इस सूची में उनका जिक्र नहीं है. इससे ये बात भी साफ होती है कि दीपिका की इनकम में अब गिरावट दर्ज हुई है.

बताया जा रहा है कि साल 2017 में दीपिका ने फिल्म ‘ट्रिपल एक्स: द रिटर्न ऑफ जेंडर केज’ से हॉलीवुड में कदम रखा. इसी के साथ उनकी फिल्म ‘पद्मावत’ को लेकर भी वो काफी चर्चा में थी. ऐसे में मार्किट में उनकी डिमांड भी बढ़ने लगी. फिल्मों के अलावा कमर्शियल एंडोर्समेंट के जारी भी वो अच्छी कमाई कर रहीं थी. गौरतलब है कि जनवरी, 2018 में फिल्म ‘पद्मावत’ की रिलीज के बाद दीपिका ने कोई भी नई फिल्म साइन नहीं की है.

इस दौरान वो रणवीर सिंह के साथ अपनी शादी की खबर को लेकर मीडिया में छाई हुईं थी. इसी के साथ अब सुनने मिला है कि साहिर लुधियानवी की बायोपिक फिल्म के लिए वो एक बार फिर संजय लीला भंसाली के साथ काम करेंगी. हालांकि इसे लेकर अब तक कोई औपचारिक घोषणा नहीं की गई है.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 18, 2018 09:46 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).