बॉलीवुड

दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने 4 साल पहले कर ली थी सगाई, शादी के बाद हुआ ये बड़ा खुलासा

दीपिका पादुकोण ने खुद इस बात को सभी के सामने रखते हुए बताया कि उन्होंने अब से तकरीबन 4 साल पहले ही रणवीर से सगाई कर ली थी

दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने 4 साल पहले कर ली थी सगाई, शादी के बाद हुआ ये बड़ा खुलासा
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण (Photo Credits : Facebook)

दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और रणवीर सिंह ने 14 और 15 नवंबर को इटली के लेक कोमो (Lake Como) स्थित खूबसूरत लोकेशन पर बड़े ही धूमधाम से शादी की. शादी की रस्मों को सिंधी और कोंकणी परम्परा का पालन करते हुए संपन्न किया गया. इसके बाद रणवीर (Ranveer Singh) और दीपिका ने मुंबई और बैंगलोर में ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी रखकर अपने फैमिली और फ्रेंड्स के साथ शादी का जश्न मनाया. एक तरफ जहां दीपवीर की शादी से उनके फैंस बेहद खुश थे वहीं अब सभी ये जानकार हैरान हैं कि बॉलीवुड के इस कपल ने 4 साल पहले ही एक दूसरे से सगाई कर ली थी.

जी हां ! आपके लिए ये यकीन कर पाना थोड़ा मुश्किल जरूर होगा लेकिन यही सच है. फिल्मफेयर को दिए हुए इंटरव्यू में दीपिका ने खुद इस बात को कबूल किया. उन्होंने बताया कि करीब 4 साल पहले उन्होंने रणवीर से इंगेजमेंट (engagement) कर ली थी. दीपिका ने इस बात का खुलासा भी किया कि आखिर उन्होंने रणवीर से शादी करने में इतनी देरी क्यों लगाईं?

आपको बता दें कि दीपिका, रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) के साथ हुए ब्रेकअप के बाद टूट गईं थी. उन्होंने बातों ही बातों में बताया था कि किस तरह से वो मानसिक तनाव का शिकार भी हो चुकी हैं. लेकिन इन सबके बावजूद दीपिका ने अपने करियर से अपना फोकस नहीं हटाया. बाद में उनकी जिंदगी में रणवीर की एंट्री हुई लेकिन इस बार उन्होंने अपने इस रिलेशनशिप को समय दिया और फिर शादी का फैसला किया.

 

View this post on Instagram

 

She was the biggest newsmaker of 2018 and is all set to own 2019 too. Presenting superstar @deepikapadukone on our next cover.

A post shared by Filmfare (@filmfare) on

गौरतलब है कि दीपिका फिल्मफेयर मैगजीन के जनवरी, 2019 एडिशन के कवर पर नजर आएंगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 28, 2018 12:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).