रणवीर सिंह के साथ शादी को लेकर दीपिका पादुकोण का बड़ा बयान, कहा - जल्द ही......
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी लम्बे समय से चर्चा का विषय बनी हुई है. कई बार ऐसी खबरें सामने आई हैं कि ये दोनों नवंबर में शादी करने जा रहे हैं
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी लम्बे समय से चर्चा का विषय बनी हुई है. कई बार ऐसी खबरें सामने आई हैं कि ये दोनों नवंबर में शादी करने जा रहे हैं. यह भी कहा जा रहा था कि इन दोनों की शादी इटली में होगी. फैन्स इन दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री को बेहद पसंद करते हैं. साथ ही वे इन दोनों को जल्द ही शादी के बंधन में बंधते हुए भी देखना चाहते हैं. अब रणवीर सिंह के साथ शादी को लेकर दीपिका पादुकोण ने बयान दिया है. न्यू इंडियन एक्सप्रेस को दिए गए इंटरव्यू में जब दीपिका से रणवीर सिंह के साथ उनके फ्यूचर को लेकर सवाल किया गया, तब उन्होंने कहा कि, " आपको जल्द ही पता चल जाएगा."
दीपिका के इस जवाब से तो यही लगता है कि वह जल्द ही रणवीर के साथ अपनी शादी की घोषणा कर सकती हैं. दीपिका और रणवीर को कई दफा साथ में देखा जाता है. कभी इन दोनों को मूवी डेट्स पर एक साथ स्पॉट किया जाता है, तो कभी पार्टीज में ये दोनों साथ दिखाई देते हैं. फैन्स ने इस जोड़ी को एक नया नाम भी दे दिया है - 'दीपवीर'
दीपिका और रणवीर बड़े पर्दे पर भी कई बार साथ नजर चुके हैं. इन दोनों ने 'रामलीला', 'बाजीराव मस्तानी' और 'पद्मावत' जैसी फिल्मों में एक साथ काम किया है. इन तीनों ही फिल्मों का निर्देशन संजय लीला भंसाली ने किया है. साथ ही सभी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर भी जमकर कमाई की थी.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 31, 2018 05:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

