Birthday Special: बचपन में इतनी क्यूट दिखती थी दीपिका पादुकोण, देखें उनकी ये Unseen Photos
बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण आज अपना 34वां जन्मदिन मना रही हैं. 5 जनवरी, 1986 को डेनमार्क में जन्मीं दीपिका आज हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेसेस में से एक हैं.
Deepika Padukone Turns 34 Years Old: बॉलीवुड की हॉट एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण आज अपना 34वां जन्मदिन मना रही हैं. इस खास मौके पर देश और दुनियाभर में मौजूद उनके फैंस उन्हें बधाई संदेश भेज रहे हैं और उन्हें बर्थडे विश कर रहे हैं. 5 जनवरी, 1986 को डेनमार्क (Denmark) में जन्मीं दीपिका आज बॉलीवुड की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेसेस में से एक हैं. लेकिन बॉलीवुड में उनका ये सफर इतना आसन भी नहीं रहा है. हर कलाकार की तरह उन्हें भी कई तरह के उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ा है.
आज उनके जन्मदिन के मौके पर हम आपके लिए उनके बचपन की कुछ ऐसी फोटोज लेकर आए हैं जिसमें उनका क्यूट अंदाज साफ झलकता है.

फोटोज को देखकर पता चलता है कि दीपिका बचपन से ही काफी नटखट रही हैं और यकीनन उनमें एक्ट्रेस बनने के गुण भी मौजूद थे.

दीपिका अपने पिता प्रकाश पादुकोण के बेहद करीब हैं और फोटोज में इनका ये खूबसूरत बॉन्ड भी देखा जा सकता है.


दीपिका ने अपने करियर की शुरुआत में मॉडलिंग की थी जिसके बाद साल 2006 में उन्हें एक कन्नड़ फिल्म में काम मिला. इसके बाद साल 2007 में उनकी किस्मत चमकी और उन्हें फरहान खान निर्देशित फिल्म 'ओम शांति ओम' में शाहरुख खान के अपोजिट कास्ट किया गया.

इस फिल्म से दीपिका को बड़ी पॉपुलैरिटी हासिल हुई और उन्हें पीछे मुड़कर नहीं देखा. इसके बाद उन्होंने कई सारी फिल्मों में बड़े कलाकारों के साथ काम किया और दर्शकों के बीच अपनी जगह बनाई.

आज दीपिका फिल्म्स के अलावा अपने ब्रैंड एंडोर्समेंट और कमर्शियल्स से भी बढ़िया मुनाफा कमाती हैं. वो जल्द ही फिल्म 'छपाक' में नजर आएंगी जिसमें वो एक एसिड अटैक सर्वाइवर की भूमिका में हैं. ये फिल्म 10 जनवरी को रिलीज होने जा रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 05, 2020 12:03 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

