'दंगल' गर्ल फातिमा सना शेख का शॉकिंग खुलासा- मैं भी हो चुकी हूं यौन शोषण का शिकार
मी टू मूवमेंट के तहत अब अभिनेत्री फातिमा सना शेख ने खुलासा किया है कि वो भी यौन शोषण का शिकार हो चुकी हैं
आमिर खान (Aamir Khan) की फिल्म 'दंगल' (Dangal) से देश और दुनियाभर में नाम कमानेवाली अभिनेत्री फतिना सना शेख (Fatima Sana Sheikh) ने अपने साथ हुए यौन शोषण (Sexual harassment) की बात को मीडिया के साथ रखा है. फतिमा ने बताया कि अपनी जिंदगी में वो भी यौन शोषण का शिकार हो चुकी हैं लेकिन इस बात पर वो ज्यादा बात करना नहीं चाहती. फातिमा ने कहा कि इस किस्से को वो किसी के साथ नहीं शेयर करना चाहती हैं.
अमर उजाला की खबर के अनुसार, फातिमा ने कहा कि इस बात से जुड़ा कोई भी वाक्या वो किसी के साथ शेयर नहीं करना चाहती हैं और इससे वो खुद डील कर रही हैं. यौन शोषण जैसे अपराध इस समाज में इतना आम हो गया है कि महिलाएं इसे अपनी जिंदगी में अब आसानी से स्वीकार कर लेती हैं.
फातिमा ने कहा कि वो नहीं बताना चाहती हैं कि इस घटना को उन्होंने अपनी जिंदगी में कैसे डील किया है क्योंकि अंत में लोग उनके फैसलों के लिए उन्हें जज करेंगे. हालांकि फातिमा ने ये जरूर बताया कि वो इस बात को अपने करीबियों से डिसकस कर चुकी हैं.
फातिमा ने इसके बाद मी टू मूवमेंट की सराहना करते हुए कहा कि इसके कारण आज लोगों ने इस विषय पर बात करना शुरू कर दिया है. इस कैंपेन के तहत महिलाएं अपनी आपबीति सभी के साथ शेयर कर सकती हैं. इसी के सतह इस मूवमेंट के चलते जिन लोगों के नाम सामने आए वो अब लाइमलाइट में आ गए हैं और अब सभी के सामने शर्मिंदा होने से डरने लगे हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 14, 2019 12:59 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

