बॉलीवुड

कूली नंबर 1 के सेट पर सारा अली खान को झूला झुलाते दिखाई दिए वरुण धवन, देखिए ये मस्ती भरा वीडियो

कूली नंबर 1 के सेट से वरुण धवन ने एक बूमरैंग शेयर किया है. जिसमें वो और सारा मस्ती भरे टाइम बिताते दिखाई दे रहे हैं. इसमें वरुण सारा को झूला झुलाते हुए दिखाई दे रहे हैं.

कूली नंबर 1 के सेट पर सारा अली खान को झूला झुलाते दिखाई दिए वरुण धवन, देखिए ये मस्ती भरा वीडियो
(Photo Credits: Instagram)

वरुण धवन (Varun Dhawan) और सारा अली खान (Sara Ali Khan) इन दिनों अपनी नई फिल्म कूली नंबर 1 (Coolie No 1) की शूटिंग में व्यस्त हैं. सारा अली खान के जन्मदिन पर फिल्म के मेकर्स ने एक बाद एक फिल्म के कई पोस्टर रिलीज कर इसका फर्स्ट लुक (First Look) सामने लाया था. लेकिन अब फिल्म के सेट (Film Set) से एक वरुण धवन ने एक बूमरैंग शेयर किया है. जिसमें वो और सारा मस्ती भरे टाइम बिताते दिखाई दे रहे हैं. इसमें वरुण सारा को झूला झुलाते हुए दिखाई दे रहे हैं.

वरुण और सारा ने जब से कूली नंबर 1 की शूटिंग शुरू की हैं  तभी से इसके सेट लेकर कोई ना कोई खबर सामने आती रही है. कुछ दिन पहले फिल्म के सेट पर सिंगल यूज प्लास्टिक पर बैन लगा दिया गया था. दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने सभी से सिंगल यूज प्लास्टिक (Single use Plastic) के खिलाफ मुहीम छेड़ने की अपील की थी. जिसके बाद फिल्म कूली नंबर 1 (Coolie No 1) की टीम ने ऐलान किया कि उनके सेट पर अब सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल पर रोक लगा दी गई हैं. जिसके बाद पीएम मोदी ने भी पूरी टीम के समर्थन की सराहना की थी.

 

View this post on Instagram

 

🌲 ☀️ fun in the sun @saraalikhan95 Coolie no1

A post shared by Varun Dhawan (@varundvn) on

‘कूली नंबर 1’ इसी नाम की फिल्म का रीमेक है जिसमें गोविंदा और करिश्मा कपूर मुख्य किरदार में थे. उस फिल्म का निर्देशन वरुण के पिता फिल्मकार डेविड धवन ने किया था.

डेविड धवन ही नयी फिल्म का भी निर्देशन करेंगे. इसे वासु भगनानी बना रहे हैं. भगनानी ही 1995 की इस हिट कॉमेडी फिल्म के निर्माता थे.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 24, 2019 02:43 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).