टीवी

Video: जल्द हंसाने लौट रहे हैं कॉमेडी किंग कपिल शर्मा, सामने आया शो का प्रोमो

कपिल शर्मा के फैंस के लिए है बड़ी खुशखबरी, कॉमेडी के किंग कहे जानेवाले कपिल शर्मा के बार फिर अपनी वापसी कर रहे हैं

Video: जल्द हंसाने लौट रहे हैं कॉमेडी किंग कपिल शर्मा, सामने आया शो का प्रोमो
कपिल शर्मा (Photo Credits: Youtube)

कॉमेडी के किंग कहे जानेवाले कपिल शर्मा (Kapil Sharma) जबसे टीवी और मनोरंजन जगत से दूर हुए हैं तभी से ही उनके फैंस के मन में उन्हें लेकर उदासी छाई हुई है. वो अपने इस पसंदीदा कॉमेडियन को एक बार फिर टीवी पर देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. अब आखिरकार उनके लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है. कपिल शर्मा जल्द ही अपने कॉमेडी शो के साथ टीवी पर वापसी करने जा रहे हैं.

कपिल ने छोटे पर्दे पर अपने कॉमिक अंदाज से सभी को खूब हंसाया और उनका दिल जीता. अब वो एक बार फिर अपनी नई शुरुआत करने जा रहे हैं. सोनी टीवी (Sony TV) ने आज इंटरनेट पर उनके शो का वीडियो रिलीज किया गया है. वीडियो को देखकर कपिल के शो की सभी यादें ताजा हो जाती हैं.

इस वीडियो में बताया गया है कि किस तरह से इस शो ने देशभर में कई लोगों की जिंदगी को प्रभावित किया है और अब एक बार फिर ये शो ऑन एयर होने जा रहा है. शो का ये प्रोमो शेयर करके मेकर्स ने फैंस से वादा किया कि वो उन्हें 'जल्द हंसाएंगे'.

आपको बता दें कि कपिल को लेकर खबरें आईं थी कि डिप्रेशन के चलते उन्होंने मनोरंजन जगत से ब्रेक ले लिया है और कुछ समय अकेले बिता रहे हैं. इसी दौरान इंटरनेट पर उनकी तस्वीर भी लीक हुई थी जिसमें वो काफी मोटे लग रहे थे.

गौरतलब है कि अब इस वीडियो के सामने आने के बाद फैंस को काफी खुशी हुई है और अब वो इस शो का जल्द ही टीवी पर देखना चाहते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 27, 2018 04:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).