Zareen Khan Slams Sunil Gavaskar: अनुष्का शर्मा पर कमेंट को लेकर सुनील गावस्कर पर भड़कीं जरीन खान, सोशल मीडिया पर पूछा ये सवाल

इंडिया के पूर्व कप्तान लिटिल मास्टर सुनील गावस्कर ने विराट कोहली की खराब परफॉर्मेंस को लेकर अनुष्का शर्मा पर निशाना साधते हुए विवादीत टिप्पणी की. इस बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस जरीन खान ने भी सुनील गावस्कर पर सोशल मीडिया के जरिए गुस्सा निकाला.

जरीन खान (Photo Credits: Instagram)

आईपीएल (IPL) का हर कोई दीवाना हैं. ऐसे में अपने मनपसंदिता आईपीएल टीम को हर कोई घर में बैठकर चीयर कर रहा हैं. वहीं अपने टीम के फेवरेट प्लेयर से हर किसी को काफी उम्मीदे भी हैं. इसी बीच इंडिया के पूर्व कप्तान लिटिल मास्टर सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) ने विराट कोहली (Virat Kohli) की खराब परफॉर्मेंस को लेकर अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) पर निशाना साधते हुए विवादीत टिप्पणी की. सुनील गावस्कर को इस बयान के लिए सोशल मीडिया यूजर्स ने जमकर ट्रोल किया. इतना ही नहीं अनुष्का शर्मा ने भी चुप्पी तोड़ते हुए करारा जवाब दिया. इस बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस जरीन खान (Zareen Khan) ने भी सुनील गावस्कर पर सोशल मीडिया के जरिए गुस्सा निकाला.

जरीन खान ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपना गुस्सा जाहिर करते हुए लिखा," आप क्रिकेट के  लेजेंड हैं. आपको क्रिकेट का बेताज बादशाह माना जाता हैं. इसके बावजूद आपने कप्तान विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा पर ऐसे भद्दे कमेंट किए. जो आपको बिलकुल भी शोभा नहीं देता. आप भी अपने समय में एक बेहतरीन क्रिकेटर रह चुके हैं, मैं जानती हूं कि आप को भी पता हैं कि क्रिकेट में कोई दिन अच्छा तो कोई दिन खराब भी होता है. मैं हैरान हूं कि अगर आपने मैदान पर अच्छा प्रदर्शन नहीं किया तो क्या आपकी धर्मपत्नी पर भी ऐसे आरोप लगते होंगे?" यह भी पढ़े: जरीन खान ने कहा- जब कोई जीवित रहता है तब उसकी सराहना क्यों नहीं की जाती

जरीन खान ने आगे लिखा, "जब विराट कोहली ने अच्छा प्रदर्शन किया हैं, तब तो अनुष्का की किसी ने प्रशंसा नहीं की. विराट कोहली ने अबतक की पारी में बेहतरीन से भी बेहतरीन परफॉर्मेंस दिया हैं. खूब जरीन खान का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं. उनके फैंस इस पोस्ट पर कमेंट्स कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Live Score Update: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Live Toss And Scorecard: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड