Yearender 2020: सलमान खान से लेकर कैटरीना कैफ तक ने लॉकडाउन में ऐसे स्पेंड किया अपना टाइम, देखिए सेलेब्रिटीज की क्वारंटाइन डायरीज
सलमान खान, कैटरीना कैफ, दीपिका पादुकोण जैसे तमाम सितारें अपने फार्म और घर पर करीबियों के साथ वक़्त बिताते देखे गए. ऐसे में जब साल खत्म होने जा रहा है तो एक बार फिर नजर डालते हैं उन तमाम सितारों पर जिन्होंने लॉकडाउन के दौरान अपना टाइम स्पेंड किया.
कोरोना वायरस के चलते पूरी दुनिया में लॉकडाउन (Lockdown) का असर देखा गया. तमाम लोगों से अपने घरों पर रहने की अपील की गई. जिसके चलते हर कोई अपने घर पर ही बना रहा. बॉलीवुड सेलेब्स भी अपने घरों और रहे और लोगों से घरों पर रहने की अपील करते देखे गए. सलमान खान, कैटरीना कैफ, दीपिका पादुकोण जैसे तमाम सितारें अपने फार्म और घर पर करीबियों के साथ वक़्त बिताते देखे गए. ऐसे में जब साल खत्म होने जा रहा है तो एक बार फिर नजर डालते हैं उन तमाम सितारों पर जिन्होंने लॉकडाउन के दौरान अपना टाइम स्पेंड किया.
कोई फार्म पर खेती करता दिखाई दिया तो कोई घर में झाडू लगता तो कोई कोरोना पर सलाह देता दिखाई दिया. देखते हैं उन 5 सितारों को जिन्होंने सोशल मीडिया पर लॉकडाउन एक्टिविटी को शेयर किया था.
सलमान खान
View this post on Instagram
कोरोना वायरस के चलते लॉकडाउन से पहले सलमान खान अपने परिवार के कई सदस्यों के साथ पनवेल के फार्म हाउस पर पहुंचे थे. जिसके बाद लॉकडाउन लग गया. ऐसे में सलमान खान वहां पर चावल की खेती करते दिखाई दिए थे.
कैटरीना कैफ
View this post on Instagram
बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ की इमेज अब तक इंडस्ट्री में बार्बी डॉल जैसी रही है. लेकिन लॉकडाउन में कैटरीना कैफ का लोगों ने अलग रूप देखा. लोगों को फिटनेस टिप्स देने के साथ ही वो घर में झाड़ू और किचन के काम भी करती दिखाई दी थी. जाहिर है ऐसे में दौर में हर कोई अपना काम खुद ही करना पसंद कर रहा था.
दीपिका पादुकोण
View this post on Instagram
लॉकडाउन के दौरान लोगों ने दीपिका पादुकोण का भी अलग रूप देखा. दीपिका ने रणवीर के लिए किचन तो संभाला ही साथ में पियानो बजाती भी दिखाई दी थी.
कार्तिक आर्यन
View this post on Instagram
लॉकडाउन अभिनेता कार्तिक आर्यन भी कोरोना को लेकर जागरूकता फैलाते दिखाई दिए थे. कोकी पूछेगा नाम का शो लाकर उन्होंने कोरोना वारियर्स के इंटरव्यू किए और लोगों को महामारी के बारे में जागरूक किया था.
अनुष्का शर्मा- विराट कोहली
View this post on Instagram
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने भी लॉकडाउन में अपना ज्यादा समय साथ ही बिताया. इस दौरान दोनों परिवार के साथ मोनोपॉली खेलते हुए टाइम स्पेंड किया. जिसे विरुष्का के फैंस ने खूब एन्जॉय किया.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 14, 2020 06:19 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

