World Environment Day 2020: अक्षय कुमार, आयुष्मान खुराना, अनुष्का शर्मा समेत इन स्टार्स ने दिया पर्यावरण सुरक्षा का संदेश
इस दिन का अहम उद्देश ये है कि लोगों के बीच पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया जाए. एक तरफ जहां ये दुनिया कोरोना वैसी महामारी से जूझ रही है वहीं आज इस दिन लोग तरह-तरह से पर्यारण को लेकर जागरूकता फैलाते हुए सोशल मीडिया पर अपना संदेश पोस्ट कर रहे हैं.
World Environment Day 2020: हर साल 5 जून के दिन को विश्व पर्यावरण दिवस के रूप में मनाया जाता है. इस दिन का अहम उद्देश ये है कि लोगों के बीच पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया जाए. एक तरफ जहां ये दुनिया कोरोना वैसी महामारी से जूझ रही है वहीं आज इस दिन लोग तरह-तरह से पर्यारण को लेकर जागरूकता फैलाते हुए सोशल मीडिया पर अपना संदेश पोस्ट कर रहे हैं. ऐसे में बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी इसे लेकर सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों के बीच जागरूकता फैलाते हुए इस मुहीम से जुड़ गए हैं.
अजय देवगन, आयुष्मान खुराना, तमन्ना भाटिया, सिद्धार्थ मल्होत्रा, भूमि पेडनेकर समेत कई लोग इस कैंपेन से जुड़कर अपने-अपने फैंस के साथ पर्यावरण सुरक्षा का संदेश पोस्ट कर रहे हैं. एक तरफ जहां अजय ने लोगों से अपनी इस पृथ्वी की रक्षा करने को कहा वहीं आयुष्मान ने लोगों से जल संरक्षण करने को कहा.
इन सोशल मीडिया पोस्ट्स पर डालें एक नजर:
अजय देवगन (Ajay Devgn)
आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana)
अक्षय कुमार (Akshay Kumar)
काजोल (Kajol)
तमन्ना भाटिया (Tamannaah Bhatia)
अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma)
उम्मीद तो यही जताई जा रही है कि इन सेलिब्रिटीज द्वारा शुरू की गई इस पहल से लोगों के बीच प्रभावशाली रूप से पर्यावरण सुरक्षा का संदेश जाएगा और इसका सकारात्मक असर भी द्केहने को मिलेगा.