क्या कोरोना वायरस के चलते टल सकती है सूर्यवंशी और 83 की रिलीज डेट?

कोरोना वायरस के चलते केरल के साथ जम्मू कश्मीर में सिनेमाघरों को 31 मार्च तक के लिए बंद रखने का ऐलान किया जा चुका है.

सूर्यवंशी और फिल्म '83' (Photo Credits: Instagram)

दुनियाभर में फैल रहे खतरनाक कोरोना वायरस (Coronavirus) के असर से भारत भी अछूता नहीं है. देश में भी अभी तक 60 लोगों में इसके संक्रमण पाए गए है. जबकि सैकड़ों लोगों को निगरानी में रखा गया है. कोरोना का असर एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री (Entertainment Industry) पर भी पड़ता दिखाई दे रहा है. केरल (Kerala) के साथ जम्मू कश्मीर में पहले ही सिनेमाघरों को 31 मार्च तक के लिए बंद रखने का ऐलान किया जा चुका है. ऐसे में अब खबर आ रही है कि अक्षय कुमार की फिल्म सूर्यवंशी और रणवीर सिंह की फिल्म 83 की रिलीज डेट भी पीछे ढकेली जा सकती है.

स्पॉटबॉय से ख़ास बात करते हुए रिलायंस एंटरटेनमेंट ग्रुप के सीईओ शिबासिश सरकार ने अब इस पूरे मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ी है. शिबासिश सरकार के मुताबिक अभी तक उनकी दोनों फिल्मों की रिलीज को लेकर अभी तक ऐसा कोई फैसला नहीं लिया गया है. हालांकि सभी लोग हालात पर जरूर नजर बनाए हुए हैं. ऐसे में अगर फिल्मों की रिलीज डेट को पीछे धकेलना पड़े तो भी हम इसके लिए पूरी तरह से तैयार हैं. क्योंकि ये फ़िल्में बेहतरीन बनी है और इसकी रिलीज डेट बदलने से कोई खास फर्क नहीं पड़ेगा.

इसके साथ ही शिबासिश सरकार ने बताया कि वो दोनों की फिल्मों के डायरेक्टर के साथ भी लगातार कांटेक्ट में हैं और हर घटना पर नजर बनाए हुए हैं. हालांकि अभी तक फिल्मों के रिलीज डेट बदलने को लेकर कोई भी फैसला नहीं हुआ है.  वैसे आपको बता दे कि अक्षय कुमार की फिल्म सूर्यवंशी 27 मार्च को रिलीज होनी है जबकि रणवीर सिंह की फिल्म 83 अप्रैल की 10 तारीख को रिलीज होगी.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Pakistan Asian Games 2026 Final: एशियन गेम्स के गोल्ड मेडल मुकाबले में फिर होगी भारत-पाकिस्तान की महामुकाबला, जानें हेड-टू-हेड, स्क्वाड और लाइव स्ट्रीमिंग समेत सभी जरूरी जानकारी

India vs Japan, One-Off T20I Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में टीम इंडिया ने जापान को 2 रन से हराया, गेंदबाजों ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs Japan, One-Off T20I Match Scorecard: सानो में जापानी गेंदबाजों ने भारतीय बल्लेबाजों ने नाक में किया दम, महज 32 रन बनाई टीम इंडिया; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs Japan One-Off T20I Match Live Toss And Scorecard: भारत के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड