अभिनेता अनुपम खेर का बड़ा बयान, कहा-फिल्मों में काम करना कभी बंद नहीं करूंगा
खेर ने पत्रकारों से कहा कि आपको अपने काम को लेकर उत्साहित होना चाहिए। जिस दिन आप 'वयोवृद्ध', 'किंवदंती', 'थेस्पियन' जैसे शब्दों का बोझ उठाने लगते हैं तब ही आपके लिए काम करना मुश्किल हो जाता है।
मुम्बई. बॉलीवुड में 35 साल का सफर पूरा कर चुके अभिनेता अनुपम खेर का कहना है कि वह फिल्मों में काम करना कभी बंद नहीं करेंगे। अभिनेता ने कहा कि लंबी पारी खेलने के लिए काम को लेकर उत्साहित रहना जरूरी है।
खेर ने पत्रकारों से कहा कि आपको अपने काम को लेकर उत्साहित होना चाहिए। जिस दिन आप 'वयोवृद्ध', 'किंवदंती', 'थेस्पियन' जैसे शब्दों का बोझ उठाने लगते हैं तब ही आपके लिए काम करना मुश्किल हो जाता है।
आपको ये तमगे सेवानिवृत्त होने के इशारे के तौर पर दिए जाते हैं। लेकिन मैं अगले 50 साल तक भी इसे नहीं छोड़ने वाला। खेर ने उनकी आने वाली फिल्म ‘वन डे’ के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर यह बयान दिया।
संबंधित खबरें
Dhurandhar 2 Box Office Day 1: रणवीर सिंह की फिल्म ने रचा इतिहास, पहले दिन 100 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली बनी पहली 'A' सर्टिफाइड फिल्म
Kangana Ranaut Reacts To Sara Ali Khan’s Badrinath ‘Sanatan’ Affidavit Issue: सारा अली खान विवाद पर कंगना रनौत का बयान, कहा सभी सनातनी हैं, शपथ पत्र देने में क्या दिक्कत (Watch Video)
Sara Ali Khan: बद्रीनाथ और केदारनाथ मंदिर में दर्शन के लिए सारा अली खान से मांगा जाएगा शपथ पत्र, मंदिर समिति प्रमुख का बयान
'अश्लीलता की हदें पार': नोरा फतेही और संजय दत्त का गाना भारत में बैन, विवाद के बाद यूट्यूब से भी हटाया गया
\