दो हजार रुपए से भरा बैग पाने के बाद क्या होगी रसिका दुग्गल की प्रतिक्रिया, एक्ट्रेस ने दिया ये जवाब
सोचिए अगर आपको 2,000 रुपये के नोटों से भरा बैग मिल जाए तो क्या होगा. यकीनन यह सुनना रोमांचक लगता है, लेकिन अभिनेत्री रसिका दुगल का कहना है कि अगर उनके साथ कभी ऐसा होता है तो सबसे पहले उनकी पहली प्रतिक्रिया संदेह की होगी. बाद में आनंद महसूस होगा.
सोचिए अगर आपको 2,000 रुपये के नोटों से भरा बैग मिल जाए तो क्या होगा. यकीनन यह सुनना रोमांचक लगता है, लेकिन अभिनेत्री रसिका दुगल (Rasika Dugal) का कहना है कि अगर उनके साथ कभी ऐसा होता है तो सबसे पहले उनकी पहली प्रतिक्रिया संदेह की होगी. बाद में आनंद महसूस होगा.
गौरतलब है कि यह विचार अभिनेत्री की आगामी फिल्म लुटकेस (Lootcase ) की है, जिसमें फिल्म के मुख्य अभिनेता को पैसों से भरा एक बैग मिल जाता है. फिल्म का ट्रेलर हाल ही में जारी किया गया था, जिसमें अभिनेता कुणाल खेमू को एक मध्यमवर्गीय व्यक्ति के रूप में दिखाया गया है. उसे 2000 रुपये के नोटों से भरा एक लावारिस सूटकेस मिल जाता है, जिससे वह बहुत खुश होता है. रसिका ने फिल्म में एक मध्यमवर्गीय गृहिणी, लता की भूमिका निभाई है. यह भी पढ़े: Lootcase Trailer: कुणाल खेमू- रणवीर शोरे और विजय राज स्टारर कॉमेडी फिल्म ‘लूटकेस’ का मजेदार ट्रेलर हुआ रिलीज, देखें Video
अभिनेत्री ने खुलासा किया कि अगर वास्तविक जीवन में उनके साथ कुछ ऐसा होता है तो उनकी प्रतिक्रिया क्या होगी, उन्होंने कहा, "काफी मजेदार होगा और प्रतिक्रिया वही होगी जो फिल्म में लता की होगी है, क्योंकि वह बहुत ईमानदार है और भगवान से बहुत डरती है. हालांकि ऐसे लोग सबसे पहले संदेह करते हैं."
उन्होंने आगे कहा, "हालांकि मैं भले ही लता जितनी ईमानदार और भगवान से डरने वाली नहीं हूं, लेकिन फिर भी मेरी प्रतिक्रिया आश्चर्य होगा कि यह मुझे किस मुसीबत में डालने वाला है. मुझे लगता है कि यदि ऐसा हो तो इसका आनंद बाद में ही आएगा. लेकिन मेरी पहली प्रतिक्रिया संदेह की होगी."
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 22, 2020 10:28 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

