सोनम कपूर पर भड़कें विवेक ओबेरॉय, कहा- फिल्मों में ओवरएक्टिंग कम करें और सोशल मीडिया पर ओवररिएक्ट कम करें
विवेक ओबेरॉय (Vivek Oberoi) को ट्विटर पर एक मीम शेयर करना काफी भारी पड़ गया है. उन्होंने सोमवार को लोकसभा एग्जिट पोल (Lok Sabha Exit Poll) को लेकर अपने ट्विटर हैंडल पर एक जोक शेयर किया था.
विवेक ओबेरॉय (Vivek Oberoi) को ट्विटर पर एक मीम शेयर करना काफी भारी पड़ गया है. उन्होंने सोमवार को लोकसभा एग्जिट पोल (Lok Sabha Exit Poll) को लेकर अपने ट्विटर हैंडल पर एक जोक शेयर किया था. इस मीम में उनके साथ सलमान खान (Salman Khan), ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) और अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) को भी ट्रोल किया गया था. दरअसल, मीम में ऐश्वर्या राय के रिलेशनशिप्स के जरिए लोकसभा एग्जिट पोल को समझाने की कोशिश की गई थी. विवेक के इस ट्वीट की वजह से उन्हें सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया गया. बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर (Sonam Kapoor) ने उनके ट्वीट को बकवास और घटिया बताया.
अब विवेक ओबेरॉय ने सोनम कपूर को जवाब दिया है. उन्होंने कहा कि, "आप अपनी फिल्मों में थोड़ा कम ओवरएक्ट करें और सोशल मीडिया पर थोड़ा कम ओवररिएक्ट करें. मैं पिछले 10 साल से महिला सशक्तिकरण के लिए काम कर रहा हूं. मुझे नहीं लगता इससे किसी की भावना को ठेस पहुंची है."
Vivek Oberoi speaks on Sonam Kapoor's reaction to his tweet (on exit polls), "...Aap apni filmon mein thoda kam overact karein aur social media pe thoda kam overreact karein. I've been working in women empowerment for 10 yrs now. I don't think this is hurting anyone's sentiments" pic.twitter.com/pOWAwO29N6
— ANI (@ANI) May 20, 2019
विवेक के इस ट्वीट के कारण महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग ने उन्हें नोटिस भी जारी किया. इसके बाद एक्टर ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि, "मुझे यह समझ नहीं आ रहा है कि लोग इस बात को इतना बड़ा मुद्दा क्यों बना रहे हैं. मुझे यह मीम किसी ने भेजा, जिसे देखकर मुझे हंसी आई और मैनें उस व्यक्ति की क्रिएटिविटी की तारीफ की. अगर कोई मजाक कर रहा है तो इसे गंभीरता से लेने की जरूरत नहीं है."
(The above story first appeared on LatestLY on May 21, 2019 08:36 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

