जन्मदिन पर मिली बधाईयों का विराट कोहली ने दिया जवाब, पत्नी अनुष्का शर्मा संग Cute तस्वीर की शेयर

विराट कोहली ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है. जिसमें वो और अनुष्का खुले आसमान के नीचे बैठे ब्रेकफ़ास्ट कर रहे हैं और भूटान की खूबसूरती को एन्जॉय कर रहते हैं.

विराट कोहली (Image Credit: Instagram)

टीम इंडिया के धाकड़ बल्लेबाज और कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) आज अपना 31वां जन्मदिन मना रहे हैं. अपने इस खास जन्मदिन को मनाने के लिए विराट कोहली पत्नी अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) के संग भूटान (Bhutan) पहुंचे हैं. भूटान में अपनी छुट्टियों को विराट और अनुष्का बेहद ही एन्जॉय कर रहे हैं. ऐसे में अब विराट कोहली ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है. जिसमें वो और अनुष्का खुले आसमान के नीचे बैठे ब्रेकफ़ास्ट कर रहे हैं और भूटान की खूबसूरती को एन्जॉय कर रहते हैं. इसके साथ ही विराट ने जन्मदिन की बधाई देने पर सभी का शुक्रिया अदा भी किया है.

पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ नेचर को एन्जॉय करते विराट कोहली ने तस्वीर शेयर की और लिखा ‘अपनी सोलमेट के साथ ऐसे दिव्य स्थान पर आकर खुद को खुशकिस्मत समझता हूं. आप सभी के तरफ से मिले इस प्यार के लिए मैं तहे दिल से शुकिया कहता हूं.’

आपको बता दे कि विराट कोहली के इस खास जन्मदिन के मौके पर देश दुनिया से बधाईयां मिल रही है. वीरेंद्र सहवाग, हरभजन सिंह, और वी वी एस लक्ष्मण जैसे पूर्व खिलाड़ियों ने भी विराट के इस जन्मदिन पर उन्हें बधाईयां दी हैं.

बांग्लादेश के चल रहे टी20 मुकाबले के लिए विराट कोहली को आराम दिया गया है. उनकी जगह पर टीम की कमान रोहित शर्मा के हाथों में सौंपी गई है. विराट बांग्लादेश के साथ होने वाली टेस्ट सीरिज से पहले टीम के साथ जुड़ जाएंगे.

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Live Score Update: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Live Toss And Scorecard: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड