World Cup 2019: पाकिस्तान को धूल चटाने के बाद अब इंग्लैंड में पत्नी अनुष्का संग ऐसे वक्त बिता रहे हैं कप्तान कोहली, देखिए तस्वीर

वर्ल्ड कप के पहले 20 दिन तक खिलाडियों को उनके परिवार के साथ यात्रा करने की इजाजत नहीं दी थी. जिसमें पाकिस्तान के खिलाफ होने वाला मुकाबला शामिल था. लेकिन अब बीसीसीआई ने खिलाडियों और सपोर्ट स्टाफ को उनकी पत्नियों और परिवार वालों के साथ 15 दिन तक साथ रुकने की इजाजत दी है.

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा (Photo Credits: Instagram)

वर्ल्ड कप 2019 (World Cup 2019) में भारत (India) ने एक बार फिर अपने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान (Pakistan) को पटखनी दे दी. टीम इंडिया (Team India) के साथ हुए इस मुकाबले में पाकिस्तान (Pakistan) पूरी तरह बेबस नजर आया और 89 रनों से मुकाबला हार गया. अब भारत (India) का अगला मुकाबला शनिवार को अफगानिस्तान के साथ हैं. हफ्ते की शुरुआत में टीम इंडिया एक छोटे से ब्रेक पर है. ऐसे में अब कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) पत्नी अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) के साथ वक्त बिताते दिखाई दिए. दरअसल सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें विराट कोहली और अनुष्का शर्मा लंदन (London) की गलियों में घूमते दिखाई दे रहे हैं.

खबर के मुताबिक बीसीसीआई (BCCI) ने वर्ल्ड कप के पहले 20 दिन तक खिलाडियों को उनके परिवार के साथ यात्रा करने की इजाजत नहीं दी थी. जिसमें पाकिस्तान के खिलाफ होने वाला मुकाबला शामिल था. लेकिन अब बीसीसीआई (BCCI) ने खिलाडियों और सपोर्ट स्टाफ को उनकी पत्नियों और परिवार वालों के साथ 15 दिन तक साथ रुकने की इजाजत दी है.

तो वहीं टीम इंडिया के ओपनर बल्लेबाज शिखर धवन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर रोहित शर्मा के परिवार के साथ तस्वीर शेयर की है. जिसमें धवन और रोहित का परिवार एक साथ ट्रेन में यात्रा कर रहा हैं.

बात अगर अनुष्का शर्मा की करें तो वो पिछले कुछ समय से फिल्मी परदे पर कम दिखाई दे रही है. अनुष्का का ज्यादा समय पति विराट कोहली के साथ बीत रहा है.

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 223 रनों का टारगेट, वेंकटेश अय्यर और विराट कोहली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Score Update: धर्मशाला में पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Toss And Scorecard: धर्मशाला में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड