Virat Kohli Birthday Special: विराट कोहली के इस जोक से हमेशा के लिए कनेक्ट हुईं अनुष्का शर्मा, पहली ही मुलाकात में टीम इंडिया के कप्तान ने जीत लिया था दिल!

क्रिकेट फैंस आमतौर पर टीम इंडिया के इस विस्फोटक बल्लेबाज विराट कोहली के खेल और उनके रिकॉर्ड के बारे में तो काफी कुछ जानते हैं लेकिन विराट कोहली के जन्मदिन पर आज हम आपको विशेष तौर पर बता रहे हैं कि अभिनेत्री अनुष्का शर्मा से विराट की मुलाकात कैसे हुई और वो क्या था जिसमें पहली ही मुलाकात में विराट ने अनुष्का का दिल जीत लिया था.

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा (Photo Credits: Instagram)

Virat Kohli Birthday Special: भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे सफल कप्तानों से एक कैप्टन विराट कोहली (Captain Virat Kohli) आज अपना 33वां जन्म दिन मना रहे हैं. क्रिकेट फैंस आमतौर पर टीम इंडिया के इस विस्फोटक बल्लेबाज विराट कोहली के खेल और उनके रिकॉर्ड के बारे में तो काफी कुछ जानते हैं लेकिन विराट कोहली के जन्मदिन पर आज हम आपको विशेष तौर पर बता रहे हैं कि अभिनेत्री अनुष्का शर्मा से विराट की मुलाकात (Virat Kohli-Anushka Sharma First Meet) कैसे हुई और वो क्या था जिसमें पहली ही मुलाकात में विराट ने अनुष्का का दिल जीत लिया था. ICC T20 World Cup 2021: अश्विन के कायल हुए कप्तान कोहली, टीम में वापसी पर कह दी ये बड़ी बात

विराट और अनुष्का की पहली मुलाकात एक शूट के दौरान हुई थी. एक वीडियो इंटरव्यू में विराट कोहली ने अनुष्का शर्मा से अपनी पहली मुलाकात के बारे में बताा था. उन्होंने बताया कि अनुष्का से मुलाकात से पहले वह काफी नर्वस थे. ऐसे में अनुष्का के सामने आते ही स्थिति संभालने के लिए विराट ने एक जोक क्रैक किया जो काफी अजीब था.

उन्होंने कहा कि, मेरे इस जोक के बाद अनुष्का शर्मा ने जो रिएक्ट किया इससे दोनों हमेशा के लिए कनेक्ट हो गए. अनुष्का ने विराट के जोक पर रिएक्ट करते हुए कहा कि पहली बार उनसे कोई इस तरह का जोक कर रहा है जो वो खुद बचपन में फेस कर चुकी हैं.

बता दें कि विराट-अनुष्का ने लंबे वक़्त तक एक दूसरे को डेट करने के बाद दिसंबर 2017 में इटली में एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी की थी. रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों की पहली मुलाका एक कमर्शियल शूट के दौरान हुई थी. वहीं इससे पहले साल 2019 में विराट कोहली ने बताया था कि अनुष्का से मुलाक़ात से पहले वह काफी नर्वस थे.

एक इंटरव्यू के दौरान विराट कोहली ने बताया कि मैं काफी नर्वस था और अनुष्का के सामने आते ही स्थिति संभालने के लिए मैंने एक जोक कहा. उन्होंने कहा, अनुष्का काफी लंबी हैं, ऊपर से उन्होंने इस दौरान हाई हील्स पहने हुए थे. हाई हील्स के चलते विराट को अनुष्का की हाईट काफी ज्यादा लगी. विराट ने बताया कि शूट कंपनी ने अनुष्का को यह बताया था कि वह (विराट कोहली) इतने लंबे नहीं हैं.

इसके बाद जब शूट के दौरान पहली बार दोनों का आमना सामना हुआ तो विराट के सामने अनुष्का की हाइट विराट से ज्यादा थी. इसके बाद नर्वस विराट ने मजाक-मजाक में अनुष्का से कहा, आपको इससे ज्यादा हील्स नहीं मिले? यह सुनते ही अनुष्का ने ‘एक्सक्यूज मी’ कहा. विराट ने इस इंटरव्यू के दौरान यह भी बताया कि अनुष्का के ऐसा कहते ही वह समझ गए थे कि उन्होंने कुछ गलत कह दिया है.

देखें वीडियो-

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Live Score Update: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Live Toss And Scorecard: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड