Virat Kohli-Anushka Sharma COVID-19 राहत कोष के लिए जुटा रहे हैं पैसे, Video शेयर कर की मदद की अपील

क्रिकेटर विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ मिलकर कोरोना मरीजों की सहायता के लिए पैसे जुटाते नजर आ रहे हैं. कोरोना की दूसरी लहर के चलते देश की भयावह स्थिति से लोगों को उबारने के लिए विराट और अनुष्का अपनी ओर से ये छोटा प्रयास करते नजर आए.

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा (Photo Credits: Twitter)

क्रिकेटर विराट कोहली (Virat Kohli) अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) के साथ मिलकर कोरोना मरीजों की सहायता के लिए पैसे जुटाते नजर आ रहे हैं. कोरोना की दूसरी लहर के चलते देश की भयावह स्थिति से लोगों को उबारने के लिए विराट और अनुष्का अपनी ओर से ये छोटा प्रयास करते नजर आए. क्रिकेटर ने आज सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वो अनुष्का संग लोगों से मदद की अपील करते नजर आए.

विराट कोहली ने ट्विटर पर वीडियो पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, "अनुष्का और मैंने किटो के जरिए फंड इकठ्ठा करना शुरू कर दिया है. हम आप सभी के मदद के आभारी रहेंगे. आइये हम सब मिलकर जरुरतमंदों की मदद करें. मैं आपसे अनुरोध करता हूं कि हमारी इस पहल का हिस्सा बनें."

ये भी पढ़ें: IPL 2021 रद्द होने के बाद ये नेक काम कर रहे Virat Kohli, Photos देखकर हो जाएंगे खुश

गौरतलब है कि हाल ही में अनुष्का और विराट ने अपना बयान जारी किया था जिसमें उन्होंने कहा था कि अब वो अपना पूरा ध्यान सामाजिक कार्य पर केंद्रित कर रहे हैं. कोरोना से परेशान मारीजों को हर तरह से मदद पहुंचकर वो समाज की मौजूदा स्थिति को सुधारने का प्रयास कर रहे हैं.

उल्लेखनीय है कि हाल ही में कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते इंडियन प्रीमियर लीग 2021 को स्थगित कर दिया गया है. ऐसे में सभी खिलाड़ी अपने घर लौट आए हैं और अपने परिवार वालों के साथ समय बिता रहे हैं.

 

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड