बॉलीवुड

Vikrant Massey Hacked Instagram Account Restored: एक्टर विक्रांत मैसी का हैक्ड इंस्टाग्राम अकाउंट हुआ रिस्टोर

अभिनेता विक्रांत मैसी ने बुधवार को बताया था कि उनका हैक्ड इंस्टाग्राम अकाउंट वापस मिल गया है. अभिनेता ने मुंबई पुलिस को उनके सहयोग के लिए धन्यवाद दिया. विक्रांत ने पोस्ट किया, "इंस्टाग्राम टीम के मुस्तैदी और समर्थन के लिए धन्यवाद. अकाउंट रिस्टोर हो गया है."

Vikrant Massey Hacked Instagram Account Restored: एक्टर विक्रांत मैसी का हैक्ड इंस्टाग्राम अकाउंट हुआ रिस्टोर
विक्रांत मेसी (Image Credit: Instagram)

Vikrant Massey Hacked Instagram Account Restored: अभिनेता विक्रांत मैसी ने बुधवार को बताया था कि उनका हैक्ड इंस्टाग्राम अकाउंट वापस मिल गया है. अभिनेता ने मुंबई पुलिस को उनके सहयोग के लिए धन्यवाद दिया. विक्रांत ने पोस्ट किया, "इंस्टाग्राम टीम के मुस्तैदी और समर्थन के लिए धन्यवाद. अकाउंट रिस्टोर हो गया है."

सोमवार को कोरियोग्राफर-फिल्म निर्माता फराह खान (Farah Khan) का भी ट्विटर और इंस्टाग्राम अकाउंट हैक हो गया था, हालांकि बाद में उनके कंप्यूटर इंजीनियर पति शिरीष कुंदर ने इंस्टाग्राम को रिस्टोर कर लिया था.

ये भी पढ़ें: Esha Gupta Bold Photo: इंस्टाग्राम अकाउंट हैक होने के बाद ईशा गुप्ता के सभी पोस्ट हुए डिलीट, एक्ट्रेस ने फिर शेयर की बोल्ड फोटो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Vikrant Massey (@vikrantmassey87)

इस महीने की शुरूआत में, गायक अंकित तिवारी का फेसबुक अकाउंट और बॉलीवुड अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर का इंस्टाग्राम अकाउंट भी हैक कर लिया गया था. बाद में उर्मिला ने जानकारी दी कि 24 घंटों के भीतर मुंबई पुलिस की मदद से उनका अकाउंट रिस्टोर कर लिया गया.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 30, 2020 11:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).