बॉलीवुड

Vikrant Massey से भिड़ा कैब ड्राइवर, अधिक फेयर वसूलने पर एक्टर को आया गुस्सा, बोले - 'ये मनमानी नहीं चलेगी' (Watch Video)

बॉलीवुड एक्टर विक्रांत मैसी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें आप देख सकते हैं कि कैब ड्राइवर उनसे ऊंची आवाज में बात कर रहा है और वीडियो बना रहा है. यह वीडियो खुद कैब ड्राइवर ने शेयर किया है.

Vikrant Massey से भिड़ा कैब ड्राइवर, अधिक फेयर वसूलने पर एक्टर को आया गुस्सा, बोले - 'ये मनमानी नहीं चलेगी' (Watch Video)
Instant Bollywood (Photo Credits: Instagram)

Vikrant Massey Clashes with Cab Driver: बॉलीवुड एक्टर विक्रांत मैसी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें आप देख सकते हैं कि कैब ड्राइवर उनसे ऊंची आवाज में बात कर रहा है और वीडियो बना रहा है. वह अपना नाम आशीष बता रहा है. यह वीडियो खुद कैब ड्राइवर ने शेयर किया है. वीडियो में विक्रांत मैसी को आप अपने हक की बात रखते हुए देख सकते हैं. विक्रांत मैसी कहते हैं कि जब कैब बुक की गई थी तब 450 फेयर बता रहा था अब इतना ज्यादा कैसे हो गया.

इस पर कैब ड्राइवर तेज आवाज मैं बात करता है और कहता है कि आप कितना पैसा कमाते होगे, पर इतने पैसे के लिए बहस करते हैं. इस पर विक्रांत कहते हैं कि पैसा किसी का भी हो मेहनत का पैसा होता है. यह मनमानी नहीं चलेगी. साथ ही कैब ड्राइवर यह स्वीकार्य करता है कि फेयर ज्यादा हुआ है, पर वह अपनी गलती नहीं मानता और कैब कंपनी पर जिम्मेदार मानता है.

देखें विक्रांत मैसी का वायरल वीडियो:

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

 

विक्रांत मैसी को आखिरी बार विधु विनोद चोपड़ा की फिल्म 12वीं फेल में देखा गया था. यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रही और दर्शकों का इस फिल्म को ढेर सारा प्यार मिला था. अब विक्रांत इन दिनों अपनी आगामी फिल्म The Sabarmati Report को लेकर व्यस्त हैं. दर्शकों को उनकी इस फिल्म का बेसब्री के साथ इंतजार है. यह फिल्म 2 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देगी.

(The above story first appeared on LatestLY on May 09, 2024 04:59 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).